राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि यमुना पार स्थित गांधी स्मारक पर सभी कांग्रेस जनों ने मनोज जैन बौहरा सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मनाई।

सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की वह मौनव्रत रखा प्रार्थना सभा में सभी कांग्रेस जनों ने राम धुन गाई व गांधी जी के प्रति अपने विचार साझा करते हुए कहा बापू की पावन स्मृति हमारे हृदय पट पर अमिट रूप से अंकित है इस देश में बापू ने जो महान क्रांति कर दिखाई उससे एक चमत्कार ही कहना होगा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में उपस्थित थे।प्रमोद कुशवाहा,आर.वी.धाकरे,अभय सिंह,लता कुमारी, संतोष उपाध्याय अशोक सागर प्रदीप चंसोलिया, चौधरी बांकेलाल, धर्मेंद्र शर्मा ,बसंत लाल इंजीनियर ,अमीरचंद जाटव अजहर वारसी सतेन्द्र कैम,विष्णु दत्त शर्मा,चौ.बच्चूसिंह,चौ.बाकेलाल, धर्मेंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे


