चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल संजय गोयल की अध्यक्षता में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पियूष गोयल

Spread the love

1. चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल मिला वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पियूष गोयल व एमएसएमई मंत्री श्री जीतनराम मांझी जी से।

2. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स के सफल निष्पादन हेतु चैम्बर ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल जी को दी बधाईं

3. प्रतिनिधिमंडल द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल जी से ताज संरक्षित क्षेत्र को विशेष रियायत व एसईजेड घोषित करने की गयी मांग।

4. सीएलसीएसएस योजना को उद्योग के हित हेतु पुनः प्रारंभ करने का माननीय जीतनराम मांझी जी से किया गया अनुरोध।

5. उद्यमियों को बैंक ऋण मिलने में आ रही समस्याओं के संबंध में वित्त मंत्रालय से वार्ता कर निस्तारण करने का दिया आश्वासन – मा0 श्री जीतनराम मांझी।

6. कुटिर उद्योगो को प्रोत्साहित करने हेतु कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की गयी मांग।

7. ताज संरक्षित क्षेत्र में एमएसएमई के अंतर्गत मिलने वाले ऋण पर विशेष सब्सिडी प्रदान करने का किया गया आग्रह।

8. ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों में आ रही समस्याओं के प्रति गंभीर दिखे माननीय वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल व एमएसएमई मंत्री श्री जीतनराम मांझी जी।

9. आगरा में एमएसएमई पर विस्तृत चर्चा करने हेतु चैम्बर के अनुरोध को किया स्वीकार, शीघ्र आयोजित होगी आगरा में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री जीतनराम मांझी के साथ बैठक।

 

महोदय,

 

चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल संजय गोयल की अध्यक्षता में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पियूष गोयल व एमएसएमई मंत्री श्री जीतनराम मांझी जी से मंत्रालय नई दिल्ली में भेंट की गयी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय पियूष गोयल जी को फ्री टेªड एग्रीमेंट्स के सफल निष्पादन हेतु प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनको हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित की गयी।

 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा माननीय मंत्री श्री पियूष गोयल जी को अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद 1995 से आगरा औद्योगिक क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ गया है। टीटीजेड की शर्तों के कारण यहां नये उद्योग लगाना प्रतिबन्धित है। इसलिये आगरा को ताज संरक्षित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आगरा के उद्योगों को विशेष रियायत प्रदान करने व एसईजेड घोषित करने की मांग की गयी।

 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व उपाध्यक्ष विवेक जैन द्वारा माननीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतनराम मांझी जी को भेंट के दौरान अवगत कराया कि क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम एमएसएमई उद्योगों के लिए तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिक मशीनरी स्थापित करने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना थी। इस योजना के अंतर्गत उद्योगों को नई तकनीक अपनाने पर पूंजीगत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती थी, जिससे छोटे और मध्यम उद्योग भी बड़े उद्योगों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो जाते थे। वर्तमान मे यह योजना पिछले कुछ वर्षों से स्थगित कर दी गई है, जिसके कारण एमएसएमई उद्योगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महँगाई, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, निर्यात में लगातार आ रही चुनौतियों और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से उद्योगपति तकनीकी उन्नयन नहीं कर पा रहे हैं। यदि यह योजना पुनः प्रारम्भ की जाती है तो एमएसएमई उद्यमियों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की औद्योगिक छवि को और मज़बूत करेंगे। अतः एमएसएमई उद्योगों के हित में क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम योजना को शीघ्रताशीघ्र लागू करने का आग्रह किया गया।

 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल ने माननीय मंत्री श्री मांझी जी को अवगत कराया कि उद्यमियों को बैंक ऋण मिलने में आ रही पर्याप्त समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस पर माननीय एमएसएमई मंत्री महोदय जी ने वित्त मंत्रालय से वार्ता कर निस्तारण करने का दिया आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग की गयी कि कुटिर उद्योगो को प्रोत्साहित करने हेतु कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की गयी मांग की गयी तथा ताज संरक्षित क्षेत्र में एमएसएमई के अंतर्गत मिलने वाले ऋण पर विशेष सब्सिडी प्रदान करने का आग्रह माननीय एमएसएमई मंत्री महोदय जी से किया गया।

 

माननीय वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल व एमएसएमई मंत्री श्री जीतनराम मांझी जी द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा आगरा में एमएसएमई पर विस्तृत चर्चा करने हेतु माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी द्वारा चैम्बर के अनुरोध को किया स्वीकार किया गया, तथा आगरा में चैम्बर के साथ शीघ्र ही बैठक करने का आश्वासन दिया गया।

 

प्रतिनिधिमंडल मे चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सदस्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।