स्पाइसी शुगर के ग्रैंड फिनाले सीजन 6 में सजी सुरों की महफिल, शाहिद माल्या की आवाज़ पर झूम उठा आगरा

Spread the love

स्पाइसी शुगर के ग्रैंड फिनाले सीजन 6 में सजी सुरों की महफिल, शाहिद माल्या की आवाज़ पर झूम उठा आगरा

 

आगरा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पाइसी शुगर के वार्षिक ग्रैंड फिनाले सीजन 6 के अवसर पर रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित भव्य होटल आईटीसी मुगल में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या की “सुरमई शाम” आयोजित की गई। संगीत और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के साथ चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद अध्यक्ष पूरन डावर, राजीव वासन, चंदर सचदेवा, संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने संस्था द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्पाइसी शुगर ने वर्ष भर ज्ञानवर्धक, सामाजिक और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों का आयोजन किया। अपने छह वर्ष विविध विशेष अतिथियों के स्वागत और वार्ता के साथ पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को एक ऐसा मंच देना है, जहां रचनात्मकता, सीख और मनोरंजन एक साथ मिल सके।

पूनम सचदेवा ने बताया कि बीते वर्ष संस्था के विभिन्न आयोजनों में दर्जन भर से अधिक सेलिब्रिटी आमंत्रित किए गए, जिन्होंने कार्यक्रमों को यादगार बनाया। उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही संस्था लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। आगामी सीजन 7 भी यादगार बनेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्पाइसी शुगर जैसी संस्थाएं समाज में प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही हैं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगीत और कला समाज में प्रेम, सौहार्द और ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि सामाजिक एकता के साथ आधुनिक ज्ञान और तकनीक जानने का माध्यम बनते हैं।

संस्था की सदस्य माला जसूजा और पुष्पा पोपटानी ने संस्था का परिचय दिया।

इसके बाद मंच पर आए बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शाहिद माल्या ने अपनी मधुर और दमदार आवाज से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत बिखरने का मुझको शौक है बड़ा से महफिल को बांध दिया और इसके बाद इक कुड़ी, कोई दिल में जादू कर गया, सोलह बरस के दो कदम, “कुक्कड़”, “नगाड़ा संग ढोल”, सारा जग छट के बसतैनू मैं चुनया, दमा दम मस्त कलंदर सहित कई सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनका मंच पर अनुज सोनी और बैंड ने साथ दिया।

उनकी हर प्रस्तुति पर सदस्य तालियों की गूंज के साथ झूम उठे। कई श्रोताओं ने मोबाइल की रोशनी जलाकर माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। सुरों और संगीत से सजी यह शाम देर रात तक यादगार बनी रही।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से शाहिद माल्या का स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

सभी का स्वागत पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर और शिखा जैन ने किया। इस अवसर पर आस्था, अंजलि, आकृति, अनु,अर्चना, बानी, दिव्या, डॉ भास्कर ज्योति, पूजा लूथरा, हरबानी, हरमीत, कोमिला धर, माधुरी, निधि, पल्लवी, पिंकी, पूजा, प्रीति, राखी, रिंपी, ऋतु, रूपाली, संगीता, शिल्पी, यामिनी आदि उपस्थित रहीं।