पेरू की नदी में पलटी नाव, 6 लोगों की मौत

Spread the love

 

नई दिल्ली: समय-समय पर लोगों से भरी नावॉं के पलटने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला एक बार फिर सामने आया है। यह मामला पेरू (Peru) का है। मंगलवार देर रात को लोगों से भरी एक नाव पेरू के पुकाल्पा बंदरगाह से अटालाया शहर के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार इस नाव पर करीब 48 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और शिक्षक भी मौजूद थे। नाव में 68 यात्रियों के एक साथ सफर करने की क्षमता थी। साथ ही इस नाव में जीवन रक्षक जैकेट और सुरक्षा के लिए ज़रूरी दूसरी चीज़ें भी थीं। बुधवार को यह नाव पेरू के पूर्व-मध्य क्षेत्र उकायाली से होकर बहने वाली नदी में पलट गई।

 

*6 लोगों की मौत:*

 

पेरू की नदी में नाव के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। लोकल अधिकारियों ने बुधवार की सुबह इस बात की पुष्टि की।

 

किस वजह से हुआ हादसा:

नाव के पलटने के पीछे नदी के बढ़े हुए जलस्तर को एक बढ़ा कारण बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नदी का जलस्तर ज़्यादा होने की वजह से नाव किसी चीज़ से टकरा गई और इसी वजह से पलट गई थी