प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में पाइल निर्माण का काम पूरा, सफलतापूर्वक रखे गए 102 पियर कैप एवं 180 यू गर्डर

Spread the love

प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में पाइल निर्माण का काम पूरा, सफलतापूर्वक रखे गए 102 पियर कैप एवं 180 यू गर्डर

 

 

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरडोर में जल्द से जल्द यात्री सेवाओं के विस्तार के संकल्प के साथ तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस भाग में यूपी मेट्रो ने सभी 722 पाइल का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके साथ अब तक 102 पियर कैप एवं 180 यू-गर्डर सफलतापूर्वक रखे जा चुके हैं।

 

प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग ( खंदारी स्तिथ आरबीएस रैंप से सिकंदरा) में कुल 722 पाइल, 152 पाइलकैप एवं 152 पियर का निर्माण किया जाना है। जिसमें सभी 722 पाइल का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि 148 पाइलकैप एवं 138 पिलर का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक 102 पियरकैप एवं 180 यू गर्डर का परिनिर्माण भी किया जा चुका है। इस भाग में कुल 131 पियरकैप एवं 272 यू गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है।

 

 

बता दें कि यूपी मेट्रो द्वारा प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसके साथ ही इस कॉरिडोर के शेष भूमिगत में टनल निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रैक आदि सिस्टम्स का काम किया जा रहा है। इस भाग के सभी 4 भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूर्ण हो चुका है, फिलहाल, इस भाग में तेज गति के साथ स्टेशनों की फिनिशिंग का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है।