आगरा।गौ सेवा
को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प परिवार’ आगरा द्वारा 24 जुलाई बृहस्पतिवार को पीएफए दयालबाग आगरा में गौ सेवा व सर्व पशु सेवा की गयी।
यह जानवरों का अस्पताल है। यहाँ सभी घायल व असहाय जानवरों का इलाज किया जाता है, यह सब कार्य यहाँ की प्रमुख ऋचा गुप्ता द्वारा किया जाता है।
सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहाँ उपस्थित गौ माताओं को व वहाँ अन्य जानवरों को भी चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी, टोस्ट, दूध, बाजरा, भुने चना, वन आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी गौ सेवकों द्वारा गौ माता व वहाँ के सभी जानवरों के लिए भोजन, दवाइयाँ, व गौ रक्षकों के लिए भी कपड़ों का प्रबंध किया गया। अमित कौरा, संजय कुमार, रचना कपूर, साक्षी शर्मा, व अमित लवानिया ने सब व्यवस्थाएँ सँभाली।
रीता शर्मा, सपना गोयल, आर के जैन, डॉ. कुमुद पांडे, अखिलेश पांडे, एस. के बग्गा, अवधेश उपाध्याय, डॉ निशीथ स्वरुप, भावना खत्री, नीलम गुप्ता, वंदना परिहार, दीपा मित्तल, आशा अग्रवाल, पारुल भारद्वाज, ऋचा गोयल, प्रतीक्षा गर्ग, आराधना श्रीवास्तव, अंजू सिंह, रचना अग्रवाल, रीता जैन, सिंधु गुप्ता, ऊषा बंसल, कीर्ति अग्रवाल, श्वेता माहेश्वरी, रेखा रानी, शालिनी गुप्ता, किरन तनेजा, रीता पाठक, गीता, प्रीति भार्गव, ऊषा सिंह, डॉली अग्रवाल, अंजू जिंदल, मोनिका खत्री, शिवानी सिंह, संजीव गोयल, नीतू अग्रवाल, सभी का सहयोग रहा।
संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया कि गौसेवा में पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को हमेशा जागरूक किया जाता है व पानी व चाय के लिए प्लास्टिक के गिलास की जगह स्टील के गिलासों का प्रयोग होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी गौ सेवकों द्वारा सर्वाधिक कार्यशील गौ सेवक के रूप में शिखा अग्रवाल जी को पटका व शील्ड देकर सम्मान किया गया।


