गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ द्वारा 9 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को कालिका गौशाला में गौ सेवा की गयी।

आगरा।सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, हरी सब्जी, भूसा, चोकर, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ सेवा ग्रुप द्वारा वहाँ की गौ माताओं की मदद करने का पूरा अश्वासन दिया गया। संस्थापक रितु गोयल ने बताया कि कालिका गौशाला में अक्सर घायल गौ माता लाई जाती हैं जिनका पूरा इलाज किया जाता है। यह सेवा कालिका गौशाला के संचालक धर्मवीर जी द्वारा की जाती है। हर साल की भांति छोटी बहन चित्रांगदा व करबल प्रताप सिंह ने अपने बेटे का चौथा जन्मदिवस गौ सेवा करके व वहाँ बस्ती के बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर मनाया।
अंजली स्वरूप, डॉ माधवी कुलश्रेष्ठ, रचना कपूर, अमित कौरा, व अमित लवानिया ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।
सहयोगी रहे आशा अग्रवाल, कुमुद पांडे, अखिलेश पांडे, आर के कपूर, रितु जैन, रवि जैन, एस के बग्गा, अवधेश उपाध्याय, नितिन नाथ शर्मा, बब्बल परमार, रजनीकांता, राजकुमारी पाराशर, अनीता पाठक, वंदना परिहार, प्रभा गुप्ता, भावना खत्री, प्रतीक्षा गर्ग, पूनम अग्रवाल, ममता मित्तल, अरविंद शर्मा, अंजू सिंंह, रेखा तिवारी, सरिता शाक्य, नीनू सिंघल, ऋचा गोयल, अनीता गुप्ता, के. वी. गुप्ता, डॉ रचना अग्रवाल, रश्मि चोपड़ा, अंजू जिंदल, ऊषा सिंह, माया अग्रवाल, राखी गुप्ता, अनीता सान्याल, नीतू अग्रवाल, संजीव गोयल, सुलभा लवानिया, आदि।
अंत में उपस्थित गौ सेवक पदाधिकारियों द्वारा कार्यशील गौसेवक के रूप में संजय कुमार जी को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


