
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद, सांसद राजकुमार चाहर ने जिलाधिकारी से की वार्ता,तत्काल मिले किसानों को मुआवजा
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं और सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे अन्नदाताओं के सामने आजीविका का गहरा संकट खड़ा हो गया है।सांसद चाहर ने बताया कि फतेहपुर सीकरी बाह फतेहाबाद खेरागढ़ आगरा ग्रामीण विधानसभाओं में किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं किसानों की ऋण बसूली स्थगित कर दी जाये व बिजली बिल की बसूली भी स्थगित की जाए
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने जिलाधिकारी से वार्ता कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से कहा है कि नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।लेखपाल घर बैठे या गांब में पार्टी बंदी के आधार पर प्रभावित होकर रिपोर्ट ना दें सही रिपोर्ट किसानों के हित में दें।
सांसद ने भरोसा दिलाया कि हर प्रभावित किसान तक राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


