जिला पंचायत के चाणक्य सदन का हुआ लोकार्पण*
*गांव और पंचायत विकास की रणनीति पर अब चाणक्य सदन में होगी चर्चा*
*भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया लोकार्पण*
*गांव और पंचायत के विकास से बदलेगी देश की दिशा और दशा: डॉ मंजू भदोरिया*

आगरा। गांव के समग्र विकास के लिए चिंतन और मंथन अब जिला पंचायत के नवीन चाणक्य सदन में हुआ करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया के नेतृत्व में बनाए गए भव्य चाणक्य सदन मीटिंग सभागार का लोकार्पण पर भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल के समग्र विकास का जो संकल्प लिया गया है जिला पंचायत के माध्यम से गांव के समुचित विकास और उत्थान के लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस मीटिंग सभागार के बनने से विकास योजनाओं पर चिंतन करना और आसान होगा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने कहा जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र के विकास उत्थान और महिला स्वावलंबन के साथ युवा प्रोत्साहन के लिए संकल्पित है। जिला पंचायत के द्वारा क्षेत्र में नवीन मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है बटेश्वर मेले को दिव्य और भव्य रूप देने के लिये भी कार्य योजना तैयार की गई है। इस बार बटेश्वर मेला प्राचीन परंपराओं के साथ ताजमहोत्सव की तर्ज पर सजाया जाएगा। उन्होंने कहा चाणक्य सदन के बनने से जिला पंचायत के सभी सदस्य और जनप्रतिनिधि आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार में क्षेत्र के विकास पर चिंतन कर सकेंगे। उन्होंने कहा देश के विकास का रास्ता गांव और पंचायत से होकर गुजरता है जब गांव और पंचायतें खुशहाल होंगी तो देश की दिशा और दिशा बदलेगी।
जिला पंचायत के नवीन चाणक्य सदन के शुभारंभ के अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया, कार्यक्रम की अतिथि भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता संतोष कटारा, रामकुमार शर्मा, सोनू चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पंकजा शर्मा ,जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अभियंता देवेंद्र सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।


