
डॉ. अनु यादव ने चमकाया नाम, एम.एस. नेत्र रोग में हासिल किया रजत पदक
आगरा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भव्य दीक्षांत समारोह में आगरा निवासी डॉ. अनु यादव ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए एमएस नेत्र रोग में पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें रजत पदक से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में मौजूद प्राध्यापकों, विशिष्ट अतिथियों और सहपाठियों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
डॉ. अनु यादव ने अपनी इस सफलता पर कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि के पीछे गुरुजनों का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और मेहनत का योगदान है। मैं आगे भी रोगियों की सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहूंगी।


