डा. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता (चैलेन्जर 2025-26) का हुआ शुभारम्भ

डा. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता (चैलेन्जर 2025-26) का सफलता पूर्वक जोशीला शुभारम्भ दिनांक 19 फरवरी 2026 को संस्थान व डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान में हुआ। चैलेन्जर 2025-26 शुभारम्भ सत्र का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाडून लीडर ए. के. सिंह व अन्र्तराष्ट्रीय पैंचक सिलॉट खिलाड़ी डॉ किरन कश्यप ने किया व अन्य अतिथियों ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाडून लीडर ए.के. सिंह ने डॉ किरन कश्यप की असाधारण उपलब्ध्यिों की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके उपरान्त उन्होंने चैलेन्जर 2025-26 की ट्राफी का अनावरण करते हुए वैलून रिलीज व विभिन्न संकायों की टीमों के फ्लैग मार्च का निरीक्षण किया । चैलेन्जर 2025-26 के उद्घाटन सत्र में भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अपने नाम का डंका बजवा चुकी डॉ किरन कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र के अन्दर एक खिलाड़ी छिपा रहता है जरूरत हमें उसे निखारकर आगे लाने की । उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाडून लीडर एके सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संस्थान छात्र/छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ शारीरिक कौशल एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल भावना का संचार करने का प्रयास करता है। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से खेल की भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
डा एमपीएस ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन्स विगत 15 वर्षों से लगातार छात्र-छात्राओं की मानसिक शारीरिक विकास के लिए चैलेन्जर 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में सात संकायों के 500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रकार की 20 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दिन टग ऑफ वॉर के पुरूष वर्ग में एमबीए व महिला वर्ग में बीकॉम ने बाजी मारी। टेबिल टेनिस के पुरूष व महिला वर्ग में बीकॉम ने कब्जा जमाया वहीं थ्रो बॉल महिला वर्ग का मुकाबला बायोटेक के नाम रहा।
प्रतियोगिता में मंच संचालन डीन मीडिया रिलेशंस डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने किया। डायरेक्टर एकेडमिक डा. विकांत शास्त्री ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डा. अनूप कुमार गोयल ने बताया कि संस्थान प्रतिवर्ष छात्रों के लिये इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। चैलेन्जर 2025-26 के कॉर्डीनेटर हिमांशु आर्या के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चन्द्रशेखर, डीन मार्केटिंग सन्दीप सक्सेना, डीन सीएस डॉ आमेन्द्र सिंह, प्रबन्धन संकाय के विभागाध्यक्ष संजू कुमार, भूपेन्द्र कुमार बायोटेक के विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद हुसैन सहित समस्त कोर्डिनेटर व शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


