फेम ने भारत सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न की मांग

Spread the love

 

 

फेम ने भारत सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न की मांग

*आगरा जिलाधिकारी के माध्यम से मोदी जी को भेजा मांग पत्र*

आज फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न दिए जाने का मांग पत्र भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आगरा के जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी के माध्यम से भेजा।

मांग पत्र में

भारत को सर्वप्रथम वैश्विक उदारीकरण के पथ पर ले जाने वाले जिसकी वजह से आज भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन पाया,इसी के साथ-साथ जिन्होंने भारत के आम जनमानस को सूचना का अधिकार,खाद्य सुरक्षा अधिनियम,रोजगार की गारंटी दी।मनमोहन सिंह जी अपने वित्तमंत्री के कार्यकाल में भारत की डावांडोल अर्थव्यवस्था को न केवल संभाला बल्कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने के मार्ग को प्रशस्त किया।

आज जो भारत विश्व की महाशक्ति बना है उसकी नीवं उनके कार्यकाल में अमेरिका से हुई परमाणु संधि थी।

ऐसे ईमानदार,महान अर्थशास्त्री,सादगी की प्रतिमूर्ति,”बातें कम काम ज्यादा” के सिद्धान्त को मानने वाले वाले,बहुमुखी प्रतिभावान व्यक्तित्व को भारत सरकार द्वारा “भारत रत्न” देकर सम्मानित किया जाय।

मांगपत्र सौंपने में राजेश खुराना (जिलाध्यक्ष),ब्रजेश पंडित(महामंत्री),धर्मवीर कौशिक (संगठन मंत्री),प्रेम शर्मा,गौरव जैन (मंत्री) उपस्तिथ रहे।