विश्व हिंदू महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अजय कुमार को जिले की और महानगर की कमान किशन गुप्ता के हाथ

Spread the love

विश्व हिंदू महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अजय कुमार को जिले की और महानगर की कमान किशन गुप्ता के हाथ

 

− जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी गठित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस पर हुआ विशाल भंडारा भी

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिकंदरा बोदला रोड स्थित होटल डी जेल में आयोजित कार्यकारिणी गठन सभा का शुभारंभ भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता, मंडल प्रभारी गंगा धाकड़ और राजेश शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मंडल प्रभारी गंगा धाकड़ ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ हिंदू और गैर राजनीतिक संगठन है, जोकि 35 देशाें में संचालित है और यूएनओ से मान्यता प्राप्त है। मुख्य कार्यालय नेपाल में हैं और स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 

जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चाें को सही इतिहास की जानकारी देंगे तभी हिंदूत्व की रक्षा कर पाएंगे। महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कि ओझल होते सनातन के गौरवपूर्ण इतिहास को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प नवीन कार्यकारिणी ने लिया है।

 

सभा में नवीन कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पंकज गौतम, गौरव अग्रवाल, शिवांग गुप्ता,रानी प्रजापति,जिला संयोजक मधुरम दौनेरिया, जिला प्रभारी दीपक प्रजापति, मंत्री पीयूष बसंत और महानगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री रामकिशन गर्ग, महानगर संयोजक रोहित गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग और हरविंदर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमित शिवहरे, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष मीनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रागिनी सारस्वत, ऋतु भार्गव, मंत्री लक्ष्मी अग्रवाल, गीता दीक्षित, इंदू गौतम, सचिव त्रिषा सिंघल, सीमा पचौरी को बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने हिंदूत्व रक्षा की शपथ ग्रहण की। सभा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ।