डॉ नेहरू पैट क्लिनिक पर लगा निशुल्क पैट हेल्थ कैंप  वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर बिल्ली और श्वानों का किया वैक्सीनेशन 

Spread the love

 

 

डॉ नेहरू पैट क्लिनिक पर लगा निशुल्क पैट हेल्थ कैंप

वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर बिल्ली और श्वानों का किया वैक्सीनेशन

हर 3 महीने बाद कराएं डॉग की डिवाइनिंग: डॉ संजीव नेहरू

आगरा। वर्ल्ड वेटरिनरी डे के उपलक्ष्य में डॉक्टर नेहरू पैट क्लिनिक बायपास रोड श्री टॉकीज के सामने दो दिवसीय निशुल्क पैट एनिमल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन कैंप में 142 श्वान और 124 बिल्लियों का निशुल्क चेकअप किया गया। हेल्थ कैंप में रजिस्ट्रेशन के बाद सभी बिल्लियों एवं श्वानों को पेट के कीड़े की दवा दी गई। इस मौके पर पैट एनिमल स्पेशलिस्ट डॉ संजीव नेहरू ने बताया कि हर 3 महीने के बाद नियमित तौर पर डॉग और कैट का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ डिवामिंग कराना जरूरी है। उन्होंने कहा पेट एनिमल की एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के साथ नियमित तौर पर परीक्षण होने से संभावित बीमारियों पर नजर रखी जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने डॉग और कैट पालने वाले लोगों को सावधानी और सतर्कता से भी रूबरू कराया। 28 अप्रैल को भी पालतू श्वान और बिल्लियों के हेल्थ चेकअप के साथ वैक्सीनेशन किया जाएगा।