गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर,वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Spread the love

 

गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर,वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

आगरा।गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें कक्षा 11 की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके पश्चात विद्यालय की आचार्य बहन दीपाली जी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारू पटेल जी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया और कार्यक्रम का संचालन आचार्या नेहा नायक ने किया ।

समारोह के दौरान कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 एवं 11 की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रत्येक वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ‘ओवरऑल प्रथम’ के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

छात्राओं द्वारा विद्यालय अनुभव भी साझा किया गया, जिसमें विद्यालय के संस्कारपूर्ण वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा कक्कड़ जी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला दीक्षित जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सर्वाधिक उपस्थिति रखने वाली छात्राओं एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय मे उपस्थितगण प्रबंधिका डॉ बीना शर्मा जी, श्रीमान तारा चंद मित्तल जी , श्रीमान सुनील नागर जी, श्रीमान आनंद शर्मा जी, सीए अमिता गर्ग जी, श्रीमती दुर्गेश शर्मा जी, श्रीमती श्रुति सिंघल जी, शिवि जी, पारुल जी, प्रीता जी, जया चतुर्वेदी जी, अनु चावला जी, दीपाली जी, डॉ प्रतिमा गुप्ता जी, उपस्थित रही

अंत में डॉ बीना शर्मा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह समारोह विद्यार्थियों के उत्साह, परिश्रम एवं उपलब्धियों का प्रतीक बनकर सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।