गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान का कन्या पूजन के साथ हुआ विधिवत समापन

आगरा। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर सीताराम मंदिर, वजीरपुरा परिसर में स्थित मां पीतांबरा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को हवन एवं कन्या पूजन के साथ हुआ। भक्तिभाव से संपन्न हुए इस विशेष आयोजन में श्रद्धालुओं ने देवी के चरणों में आहुति अर्पित की और कन्याओं को भोजन एवं पूजन के उपरांत उपहार भेंट किए।
संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर महंत अनंत उपाध्याय ने गुप्त नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनुष्ठान विशेष फलदायी एवं साधना की दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। यह साधकों के लिए आत्मिक बल और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है।
कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, निशि नेहरू, संदीप अग्रवाल, गौरव कश्यप, सलोनी, सचिन बंसल, हनी, अमित तिवारी, विनोद कुमार पाराशर, पवन वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


