कन्हैया का रास , सुदीक्षा अग्रसाखियां के साथ

Spread the love

कन्हैया का रास , सुदीक्षा अग्रसाखियां के साथ

 

संस्था सुदीक्षा “अग्रसखी” का सामाजिक कार्यक्रम कमला नगर स्थित होटल में संपन्न हुआ। संस्था सुदीक्षा की अध्यक्ष श्रीमती अल्पिका अग्रवाल , संयोजिका डॉ निधि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती शालिनी बंसल ने गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आरती के साथ हुई। राधे श्याम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत रास लीला ने सखियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान वृंदावन की झलक प्रस्तुत की गई और श्रीकृष्ण-राधा के दिव्य प्रेम तथा भक्ति का सुंदर चित्रण किया गया। मनमोहक संगीत और आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।इस कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका डॉ निधि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती शालिनी बंसल ने सुदीक्षा सखियों को बताया कि सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने और उल्लास से भरपूर शाम देने के उद्देश्य से रास लीला का आयोजन किया गया है। जहां संगीत, नृत्य और उत्साह का ऐसा संगम होगा जिसे यादगार बनाया जाएगा।

 

संस्था की अध्यक्ष अल्पिका अग्रवाल ने गेम के जरिए सखियों की टोलिया बनाकर डांस का आनंद लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार रति, खुशबू, प्रियंका, रेनू,रवीना,नमिता, लक्षिता ,प्रियंका गर्ग को मिला।

जब सखियों ने कान्हा के लिए भजन गाया, तब कान्हा ने मोहित होकर उनको प्रथम पुरस्कार देकर उनको उत्साहित किया।

अर्चना, रुचिता, रंजना,निधि,निकिता,रेनू ,जयश्री,मोनिका,तरुणा, आदि मौजूद रही