अंध विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन आज दिनांक 16/02/2026 को अंध विद्यालय रामबाग आगरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें डॉ० कौस्तुभ साने (नेत्र रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।
शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच की और उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। जिन विद्यार्थियों को उपचार या विशेष जांच की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की चिकित्सा सुविधा के लिए परामर्श दिया गया डॉक्टर कौस्तुभ साने ने बताया कि कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी नेत्र ज्योति आने की संभावना है इसके लिए आगे पूरा प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेविकाओं ने विद्यार्थियों की सहायता करते हुए उन्हें जांच प्रक्रिया तक पहुँचाने, पंजीकरण कराने तथा आवश्यक जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंध विद्यालय संरक्षक योगेश ने इस पहल की सराहना करते हुए NSS टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने स्वयंसेविकाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “आज स्वयंसेविकाओं द्वारा अंध विद्यालय में आवश्यक सामग्री का दान सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे कार्य छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।
शिविर में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव साधना गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता अंजू पचौरी अमित कुलश्रेष्ठ की भूमिका सराहनीय रही


