सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं द्वारा रैली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजन

आगरा।संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन आज दिनांक 18/02/2026 को स्वयंसेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सकारात्मक भवन से शुरू होकर महादेव मंदिर होते हुए बल्केश्वर बाजार तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था।
रैली में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील खेत्रपाल(ट्रैफिक सपोर्ट टीम समिति आगरा) उपस्थित रहे। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेविकाओं को समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया तथा यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने का आह्वान किया।
शिविर के अंतर्गत आज सड़क सुरक्षा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
शिविर के सफल संचालन में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव, साधना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजू पचौरी तथा अमित कुलश्रेष्ठ की भूमिका सराहनीय रही।


