भाजपा स्थापना दिवस पर नरी सेमरी में सजा मां का दिव्य दरबार, फूल बंगला व छप्पन भोग से उमड़ी आस्था

Spread the love

 

 

भाजपा स्थापना दिवस पर नरी सेमरी में सजा मां का दिव्य दरबार, फूल बंगला व छप्पन भोग से उमड़ी आस्था

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छाता, मथुरा के नरी सेमरी मंदिर में भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मथुरा क्षेत्र के कई बार के प्रभारी रहे एवं आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल द्वारा मां के फूल बंगला, छप्पन भोग एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।

सोमवार को नरी सेमरी स्थित आगरा धर्मशाला में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता का दिव्य दरबार अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया। पूरे परिसर में भक्ति रस की सरिता बहती रही। हवन, मंत्रोच्चार और मधुर भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन संध्या में गूंजते भजनों—

“मेरे घर आई एक नन्ही सी माता, सुख-समृद्धि का लाई ये नाता…” आदि ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आगरा से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग एवं समाजसेवियों का स्वागत टीएन अग्रवाल एवं आशा अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, मेयर आगरा हेमलता दिवाकर, मेयर मथुरा विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं आरएसएस के वरिष्ठ दिनेश जी द्वारा मां की आरती उतारकर किया गया।

इस अवसर पर मुकेश जौहरी, अमित अग्रवाल, विनोद जौहरी, ऋषभ अग्रवाल, नितिन जौहरी, मोनिका जौहरी, शिल्पी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, दुष्यंत गर्ग, राकेश अग्रवाल, राजेश राठौर, कुलदीप शिवहरे, महावीर प्रसाद मंगल आदि उपस्थित रहे।