अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

आगरा।दिनांक 11 मार्च 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गयल के मार्गदर्शन में व महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल की अध्यक्षता में अधिकारी क्लब, आगरा कैंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी, इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयला को प्लान्टर भेंट कर सम्मानित किया गया |
इस आयोजन में सामूहिक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। आज इस कार्यक्रम के द्वारा नाटक के माध्यम से बलात्कार , बाल विवाह,शारीरिक शोषण, एसीड अटैक आदि मुद्दों पर जागरुकता फैलाई।
महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे में विभिन्न विभागों से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक समिति की महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर परिचालन, वाणिज्य विभाग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, सी एंड डब्ल्यू (कोचिंग एवं वैगन), रेल सुरक्षा विभाग, कार्मिक, विद्युत,चिकित्सा विभाग से महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा – श्रीमती ईशानी गोयल, सचिव श्री मती माधुरी सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रीना बघेला एवं सभी सदस्य श्रीमती रेनु प्रसाद, श्रीमती स्नेहा कुमारी, श्री अस्मिता अग्रहरी, श्रीमती प्रियंका सिंह श्रीमती डॉ शोभा दयाल, श्रीमती अवन्तिका, श्रीमती डॉ सपना यादव,श्रीमती सविता त्रिपाठी, श्रीमती ममता मीना, श्रीमती लता मेघवाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल ने महिलाओं को महिला दिवस पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं रेलवे के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं न केवल तकनीकी और परिचालन जिम्मेदारियों को संभाल सकती हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर सकती हैं। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास से भाग लिया।


