युवराज अंबरीश पाल सिंह ने राजनीति में फूँकी नई जान, शिक्षित वर्ग की आवाज बना आगरा खंड स्नातक

उत्तर प्रदेश के विशाल राजनीतिक मंच पर, जहाँ अक्सर नारों का शोर मुद्दों के सार को दबा देता है. आगामी आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए एक नई और बौद्धिक पटकथा लिखी जा रही है। इस चुनावी समर में युवराज अंबरीश पाल सिंह के बढ़ते कदम पारंपरिक राजनीति से इतर एक आधुनिक और दूरदर्शी सोच का प्रमाण दे रहे हैं।
जहाँ एक ओर पारंपरिक चुनाव प्रचार आज भी अतीत के घिसे-पिटे तरीकों और पुराने समीकरणों पर निर्भर हैं, वहीं युवराज अंबरीश पाल सिंह के इर्द-गिर्द की चर्चा किसी सामान्य राजनीतिक भाषण जैसी नहीं, बल्कि एक आधुनिक बुद्धिजीवी के घोषणापत्र की तरह प्रतीत होती है।
आगरा खंड सीट, जो अपने विचारको, प्रख्यात शिक्षाविदों और अगली पीढ़ी के ऊर्जावान पेशेवरों के लिए जानी जाती है, वहाँ अंबरीश पाल सिंह के प्रवेश ने पूरे चुनावी माहौल को बदल दिया है। इस अभियान को जो बात सबसे अलग और खास बनाती है, यह केवल उनका नाम नहीं, बल्कि उनका स्पष्ट और सकारात्मक नजरिया है।
युवराज अम्बरीश पाल सिंह एमएलसी सीट को महज सत्ता की कुर्सी के रूप में नहीं, बल्कि वंचित स्नातकों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में देख रहे हैं। तकनीक प्रेमी युवाओं का ध्यान आकर्षित करते हुए, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के स्नातकों के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे और बेहतर संसाधनों पर विशेष जोर दिया है।
उनका स्पष्ट मानना है कि यदि समाज के मस्तिष्क शिक्षित वर्ग की उपेक्षा की जाए, तो राज्य का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि आगरा खंड के प्रत्येक डिग्रीधारक की बौद्धिक गरिमा को पुनः स्थापित करने का संकल्प है।
जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है, यह साफ दिख रहा है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में जहाँ मतदाता समाज का सबसे शिक्षित और जागरूक वर्ग है, वहाँ युचराज अंबरीश पाल सिंह की सबसे बड़ी खूबी उनका पढ़े-लिखे लोगों की भाषा बोलना है। वे न केवल समस्याओं को समझते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए एक आधुनिक दृष्टिकोण भी पेश करते हैं। आगरा खंड की इस नई राजनीतिक लहर ने स्नातक मतदाताओं के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।
इस दौरान श्री रंगेश उपाध्याय (प्रधानाचार्य, कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा), श्री सुशील यादव, (प्रधानाचार्य, केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज गढ़ी निर्भय), श्री ब्रजेश यादव (प्रधानाचार्य, गिरधारी लाल इंटर कॉलेज चूल्हायली), श्री मनोज चौधरी, श्री अशोक कुमार (प्रधानाचार्य, किसान इण्टर कॉलेज, पचोखरा), श्री शिवम दीक्षित (प्रबंधक, श्रीमती कुशमा दीक्षित इंटर कॉलेज, छिकाऊ), श्री पवन गुप्ता (प्रबंधक, सेंट स्टीव पब्लिक स्कूल, नगला बीच, श्री सचिन जादौन प्रधानाचार्य, सेंट स्टीव पश्निक स्कूल), प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह (निदेशक, आर. बी. एस. इंजीनियरिंग टैक्निकल कैम्पस), प्रो. निशान्त चौहान (राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय), डॉ. दिनेश मिश्र (वैज्ञानिक, के.वी.के.), सत्यम सिंह जादौन (प्रधानाचार्य, जवाहरलाल इंटर कॉलेज रती गढ़ी). आदि उपस्थित रहे।


