आर. बी. एस. मैनेजमेंट टेक्निकल कैम्पस में वार्षिक समारोह धरोहर का समापन
राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टेक्निकल कैम्पस, खन्दारी फार्म आगरा में दिनांक 10 मई 2025 (शनिवार) को दो दिवसीय तकनीकी सास्कृतिक महोत्सव धरोहर का समापन समारोह राव कृष्णपाल सिंह प्रेक्षागृह में आयोजिता किया गया। समापन समारोह का शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि श्री सौरव सिन्हा (प्रिंसिपल, मेयो कॉलेज, अजमेर) समारोह के अध्यक्ष युवराज अम्बरीश पाल सिंह (पर्यवेक्षक, आरवीएस मैनेजमेन्ट टैक्निकल कैम्पस, आगरा) विशिष्ट अतिथि युवरानी साहिबा अपराजिता कुमारी (सदस्य, गवर्निंग काउन्सिल आरबीएस मैनेजमेन्ट टेक्निकल कैम्पस) प्रो. डॉ. ए.एन. सिंह (निदेशक, अकादमिक), प्रो. डॉ. पायल गर्ग (निदेशक, प्रशासन एवं वित्त) ने भी सरस्वती एवं राजा बलवंत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करके किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सौरव सिन्हा (प्रिंसिपल, मेयो कॉलेज, अजमेर) ने कहा कि संस्था के संस्थापक राजा बलवंत सिंह जी की दूरदर्शिता और विरासत के लिए अपनी हार्दिक प्रशंसा व्यक्त करता हूँ। राजा साहब ने ऐसे उत्कृष्ट संस्थान की स्थापना करके राष्ट्र के लिए एक उल्लेखनीय योगदान दिया है। धरोहर जैसे कार्यक्रम न केवल छात्रों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं बल्कि टीम वर्क, रचनात्मकता और नेतृत्व के मूल्यों को मजबूत करते हैं। आज के युग में सिर्फ किताबी ज्ञान ही सफलता सुनिश्चित नहीं करता बरिक सांस्कृतिक मूल्य, रचनात्मकता और समग्र विकास किसी के करियर और व्यक्तित्व को आकार देने में समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी क्षमताओं को पहचानें, सत्य के रास्ते पर चलें एवं कठिन परिश्रम करें तो अपने जीवन में कामयाबी हासिल कर सकते
समारोह के अध्यक्ष युवराज अम्बरीशपाल सिंह ने कहा कि राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस छात्रों में अकादमिक प्रतिमा के साथ-साथ सांस्कृतिक व कलात्मकता और समग्र व्यक्तित्व को निखारता है। धरोहर का आयोजन इस विश्वास का उदाहरण है। इस आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास, सहयोग एवं सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह उत्सव इस बात की याद दिलाता है कि अकादमिक उत्कृष्टता महत्वपूर्ण है लेकिन कला, संस्कृति और नवाचार को अपनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सभी शैक्षिक आयाम छात्रों में बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करने में मदद करते हैं।
विशिष्ट अतिथि युवरानी साहिबा अपराजिता कुमारी ने कहा कि मैं संस्थान के संस्थापक परम श्रद्धेय राजा बलवंत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ जिनकी दूरदर्शिता एवं उदारता ने इस संस्थान की नींव रखी। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए और समाज के उत्थान के लिए अपने अमूल्य संसाधनों को समर्पित कर शिक्षा जगत में एक अद्वितीय और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका मानना था कि शिक्षा से ही समाज का सशक्तिकरण कर सकते हैं। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को एक जिम्मेदार, नैतिक और दयालु नागरिक का निर्माण करना है।
प्रो. (डॉ.) ए. एन. सिंह (निदेशक, राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस, आगरा) ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव हमारे छात्रों की रचनात्मक एवं सकारात्मक प्रतिभा को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में छात्रों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, कविता, फैशन कोरियोग्राफी, कोडिंग, बिजिनस आइडिया प्रजेंटेशन जैसी कई तरह की गतिविधियों और प्रतियोगिता में भागीदारी की। मैं अपने संस्थान के छात्रों के असाधारण प्रदर्शन के लिए सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ। हमारा यह निरन्तर प्रयास रहता है कि संस्थान में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार हो जहाँ छात्र न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करें बल्कि नेतृत्व के गुणों का विकास करें तथा सामाजिक उत्थान की भावना को बढ़ावा दें। प्रो. (डॉ.) पायल गर्ग (निदेशक प्रशासन एवं वित्त) ने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं से छात्रों के अन्दर छिपी हुई कौशल का विकास होता है। जो लोग प्रयास करते हैं वे कभी असफल नहीं होते हैं। भले ही वे प्रतियोगिता में जीत नहीं पाये हो लेकिन उन्हें अनुभव व सबक जरूर मिले हैं जो उन्हें आगे बढ़ने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वास्तव में जो लोग हार का सामना करते हैं वे अक्सर अधिवक सीखते हैं और भविष्य में मजबूत बनते हैं। डॉ. मिताली चतुर्वेदी ने दो दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता एवं प्रस्तुतियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुंजन सिंह एवं सुप्रभा शर्मा ने किया।
वार्षिक समारोह “धरोहरः एक सांस्कृतिक एहसास” में आयोजित सोलो डांस में तारिशी गोयल विजयी रहे। डिबेट में आर्ची तौमर प्रथम स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में सूरज एवं रजत कुमार शर्मा प्रथम रहे। आर्ट फ्रॉम वेस्ट में सूरज, रजत कुमार शर्मा, निधि भारद्वाज एवं शताक्षी शर्मा विजेता रहे। मेंहदी डिजाइन प्रतियोगिता में नेहा एवं नंदिता प्रथम रहे। रंगोली प्रतियोगिता में निधि भारद्वाज, सोनिया शर्मा, विवेका एवं साक्षी भारद्वाज विजेता रहे। सोलो सिंगिंग में सूर्याश चतुर्वेदी प्रथम स्थान पर रहे, कोडिंग में अभिषेक एवं करनवीर प्रथम रहे। बैस्ट शूट ऑन द स्पॉट में शिखा रावत प्रथम रहीं। बिजनिश प्लान में पार्थ गौतम प्रथम रहे। फैशन कोरियोग्राफी में शक्ति स्वरूपा ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में फीअरलैस वॉइस ग्रुप विजयी रहा एवं स्किट में रामायण रचनाकार ग्रुप विजयी रहा।
शैक्षिक सत्र 2023-24 के टॉपर्स में एम.बी.ए. प्रथम वर्ष से अमन सिंह, एम.बी.ए. द्वितीय वर्ष से रिषिका शर्मा, एम.बी.ए. (इंटीग्रेटिड) प्रथम वर्ष से साध्वी दुग्गल, एम.बी.ए. (इंटीग्रेटिङ) द्वितीय वर्ष से जान्हवी गुप्ता, एम.बी.ए. (इंटीग्रेटिड) तृतीय वर्ष से निकिता उप्रैती, एम.बी.ए. (इंटीग्रेटिड) चतुर्थ वर्ष से बुलबुल इंदौलिया, एम.बी.ए. (इंटीग्रेटिड) पंचम वर्ष से मुदित कुलश्रेष्ठ रहे। इसी क्रम में एम.सी.ए. प्रथम वर्ष से मुकुल, एम. सी. ए. द्वितीय वर्ष से काजल पाण्डे, एम.सी.ए. (इंटीग्रेटिड) प्रथम वर्ष से हिमांशु, एम.सी.ए. (इंटीग्रेटिड) द्वितीय वर्ष से करन वीर पाल, एम.सी.ए. (इंटीग्रेटिड) तृतीय वर्ष से ओजस्वी भारद्वाज, एम.सी.ए. (इंटीग्रेटिड) चतुर्थ वर्ष से नेहा भारती, एम.सी.ए. (इंटीग्रेटिड) पंचम वर्ष से आयुषी शर्मा रहे।
इस अवसर पर संस्थान के डॉ. राजीव रतन (डीन, फैकल्टी ऑफ बिजिनस एडमिनिस्ट्रेशन), प्रो. (डॉ.) पंकज सक्सेना, प्रो. (डॉ.) के०के० गोयल, श्री वी के सिंह, डॉ० के०के० शर्मा, डॉ. गोविन्द नारायन, डॉ. प्रवीन सेंगर, अर्चना गंगवार, सुबूर खान, विवेक कुमार, प्रियंका अग्रवाल, मनीष प्रसाद, मनोज चौहान, डॉ. संदीप वर्मा, अमित कोहली, मयंक गौतम, अभय शंकर मुदगल, विकास यादव, नेहा पाराशर, मनीकांत शर्मा, कौशल बघेल, सुशील चौहान, हरीश चौहान, संजीव माहेश्वरी, मनीष सक्सैना, संग्राम सिंह, विनोद कुमार, खुशबू, अलका चौहान, अभिनव कुमार, शैलेन्द्र, विवेक पचौरी, मनीष शर्मा, अरूण कुमार, पुनीत शर्मा, रोबिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
छात्रों की तरफ रजत कुमार शर्मा, सूरज, सूर्यांशु उपाध्याय, नेहा सारस्वत, श्रुति गौतम, जान्हवी गुप्ता, जानवी सिंह एवं हर्षिता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।