श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ने किया विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 

Spread the love

201 यूनिट रक्तदान के साथ सेवा का महाकुंभ संपन्न

 

श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ने किया विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डीसीपी अली अब्बास, श्री देवी जी मंदिर ट्रस्ट बल्केश्वर के अध्यक्ष राममोहन कपूर, सतीश कपूर, अपिल कपूर एवं तुषार कपूर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि शिविर के माध्यम से श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हुए मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया।

मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी चिकित्सकों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ, जो मानव सेवा की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि चिकित्सा शिविर में नाक-कान-गला रोग, न्यूरो सर्जन, अस्थि रोग, किडनी रोग, त्वचा रोग, फिजिशियन, हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं फिजियोथैरेपी से संबंधित परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किए गए।

कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि शिविर में डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मयंक बंसल, डॉ. रितेश गर्ग, डॉ. अमित नारायण गुप्ता, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. केके गर्ग, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. हेमा सडाना, डॉ. रविंद्र गुप्ता, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. श्रुति बांदिल, डॉ. शिल्पी गुप्ता एवं डॉ. नताशा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

रक्तदान करने आए सभी रक्तवीरों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर की व्यवस्थाओं में कार्यकारी समिति के सदस्य मनीष अग्रवाल (एचआर), रोहित गोयल, कुशल बंसल, निर्भय मित्तल, आशीष गोयल, विशाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (राजा), मनीष अग्रवाल (सीए), अमित अग्रवाल, मनीष गोयल सहित संजय शर्मा, भोलानाथ अग्रवाल, दिलीप भंडारी, संजीव रतन, राकेश अग्रवाल, अखिलेश ध्रुव, नीरज बंडल, कन्हैयालाल अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त, ऋषभ बंसल आदि का सहयोग रहा।