
श्याम मनुहार संकीर्तन में बही भक्ति की अविरल धारा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
श्री खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, फूलों और इत्र की होली में भक्त हुए सराबोर
आगरा। श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा द्वारा जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम मनुहार संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्याम बाबा के मधुर भजनों से पूरा एसी हॉल श्याममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होकर देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज गोयल, और मनीष अग्रवाल द्वारा श्याम बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्याम नाम के जयकारों के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ और मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बन गया।
बरेली के सुप्रसिद्ध भजन गायक मारुति शर्मा ने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “हारे के सहारे खाटू वाले श्याम हमारे”, “तेरी जय हो खाटू वाले तेरी महिमा अपरम्पार” और “मेरे श्याम बाबा का दरबार निराला है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
वहीं स्थानीय गायक अनूप गोयल और प्रबल गोयल ने “मेरा श्याम बड़ा ही दयालु है”, “आयो श्याम मेरे दरबार” और “खाटू वाले श्याम तेरी जय-जयकार” जैसे भजनों से भक्ति का ऐसा रंग जमाया कि श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर सोनू गोयल ने श्याम बाबा का दिव्य और आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया। फूलों और रोशनी से सजे इस अलौकिक दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संकीर्तन के दौरान भक्ति, संगीत और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, अमित गोयल,संतोष गुप्ता, धर्म सिंह गहलोत, दिनेश सिंघल, पवन अग्रवाल, ऋषिक, आलोक, पुनीत गोयल, हिमांशु, विजय अग्रवाल, किशन गर्ग, संजीव खंडेलवाल, पप्पे, संजीव खंडेलवाल, शिवम वर्मा, संजू बंसल आदि उपस्थित रहे।
अंत में श्याम बाबा की सामूहिक आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


