
स्क्रुटनी सत्र के साथ आगरा–झांसी–आगरा टीएसडी एडवेंचर रैली का औपचारिक आगाज़
52 कारें और 25 बाइकें तैयार, 700–800 किमी की रोमांचक यात्रा पर निकलेंगे प्रतिभागी
20, 21 और 22 को तीन चरणों में आयोजित होगी एडवेंचर रैली
आगरा। आगरा–झांसी–आगरा टीएसडी एडवेंचर रैली के अंतर्गत गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में स्क्रुटनी (तकनीकी जांच) सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के वाहनों की तकनीकी जांच, सुरक्षा मानकों का परीक्षण तथा रैली संबंधी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय एडवेंचर रैली में देशभर से 77 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 52 कार चालक और 25 बाइक राइडर शामिल हैं। प्रतिभागी आगरा सहित चिकमंगलूर, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, तमिलनाडु, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्वालियर, हैदराबाद, जयपुर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मथुरा, मेरठ, नोएडा, रोहतक और सिक्किम जैसे विभिन्न शहरों से आए हैं। साथ ही ऑटोमोटिव क्षेत्र के पांच सुप्रसिद्ध इंफ्लुएंसर्स भी रैली में भाग ले रहे हैं।
स्क्रुटनी सत्र के दौरान रैली विशेषज्ञ सुदेव बरार ने प्रतिभागियों को टीएसडी (टाइम, स्पीड, डिस्टेंस) प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोड बुक पढ़ने की तकनीक, समय प्रबंधन, औसत गति बनाए रखने और नेविगेशन के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
क्लब चेयरमैन राममोहन कपूर ने जानकारी दी कि
प्रतिभागियों को बताया गया कि रैली में सबसे कम टाइम पेनल्टी के आधार पर विजेता घोषित किए जाएंगे।
आयोजन को आगरा नगर निगम का सहयोग भी प्राप्त है, जिसके माध्यम से “स्वच्छ भारत अभियान” का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।
संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया ने बताया कि रैली तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण आगरा जनपद में, द्वितीय चरण में प्रतिभागी झांसी के लिए रवाना होंगे तथा तृतीय चरण में झांसी से आगरा वापसी होगी। कुल मिलाकर प्रतिभागी 700 से 800 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
सचिव प्रशांत जैन और अध्यक्ष खेल अमित मित्तल ने बताया कि दुर्गम मार्गों और ग्रामीण अंचलों से गुजरने वाली इस रैली में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है तथा एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। रैली में विशेष आकर्षण के रूप में पुणे से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैली ड्राइवर संजय टकाले गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे विश्व स्तर पर कार रैली के एक सेगमेंट में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
समापन अवसर पर विजेताओं को प्रोफेशनल, नोवाइस, कपल और महिला श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एडवेंचर रैली उत्तर प्रदेश, विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और मोटरस्पोर्ट संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, सह सचिव करण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष मनोज खान, रामप्रताप आदि उपस्थित रहे।


