विकास के बजाय नाम बदलने में व्यस्त भाजपा सरकार: कांग्रेस सेवादल

आगरा।कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में नगला पदी विद्यानगर वार्ड-72 ध्वज वंदन पर मनरेगा और एस.आई.आर पर चर्चा के दौरान ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान द्वारा किया गया। रवि मिलन में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री देवी चरन शर्मा व श्रीमती कुसुम कश्यप का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया संचालन राम वकील धाकरे ने किया।
वक्ताओं ने एस.आई.आर को जनता को परेशान भ्रमित करने वाली दिशाहीन कार्यवाही बताया। मनरेगा का नाम परिवर्तन करना यह बात सिद्ध करता हैं की मोदी सरकार के पास कल्याणकारी योजनाओं का आभाव है इसलिए योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
वक्ताओं में अज़हर वारसी,सतेन्द्र कैम,राजीव गुप्ता,गौरव कश्यप,संजय पंडित, महेंद्र तिलक,अभय सिंह मुकेश,दीपू कुमार,रजत कश्यप, संदीप मल्होत्रा,अशोक कुमार, विनोद कश्यप,कमल शर्मा, दिनेश गुप्ता,राजभाई,जगदीश बधेल,ओमप्रकाश, रवि सेहरा, संदीप मल्होत्रा, सी.पी.सिंह आकृति कुमारी, आदि कांग्रेस जन व क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।


