
चैम्बर ने औद्योगिक एवं आगरा की प्रमुख समस्यों के साथ माननीय उ0प्र0 विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के साथ की बैठक।
2. माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा माननीय सर्वाेच्च न्यायायल में सकारात्मक पैरवी हेतु लगायी गयी है अच्छी टीम – श्री विजय शिवहरे।
3. ताज संरक्षित क्षेत्र के प्रति माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी है अति संवेदनशील – श्री विजय शिवहरे।
4. आगरा में फैसिलिटी सेंटर की स्थापना हेतु किये जायेंगे उच्च स्तरीय प्रयास।
5. आगरा को शत प्रतिषत शीघ्र मिलेगी यमुना में रबर चैक डैम की सौगात।
6. अकोला व मलपुरा के मध्य बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम।
7. आगरा पर्यटकों के रात्रि प्रवास हेतु रिवरफं्रट बनाये जाने हेतु श्री विजय शिवहरे जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को कराया गया है अवगत।
8. शीघ्र ही प्रारम्भ कराया जायेगा यमुना की डिसिल्टिंग का कार्य।
9. नये चैम्बर भवन हेतु भूमि दिलाने हेतु संबन्धित विभाग व मंत्री से वार्ता करने हेतु हमेशा रहेंगे चैम्बर के साथ तत्पर।
10. आईटी की स्थापना हेतु शीघ्र ही लखनऊ में आईटी मंत्री से करंेगे वार्ता।
11. लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने हेतु विस्तृत प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखंेगे माननीय विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी।
12. शीघ्र ही उत्तरी बाईपास प्रारंभ करवानेे का दिया आश्वासन।
आगरा। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान परिषद सदसय श्री माननीय श्री विजय षिवहरे जी के साथ बैठक का आयोजन चैम्बर सभागार में किया गया जिसमें बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा गया। चैम्बर अध्यक्ष द्वारा औद्योगिक एवं आगरा की समस्याओं के सम्बन्ध में 13 सूत्रीय प्रतिवेदन माननीय उ0प्र0 विधान परिशद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी को दिया गया। माननीय उ0प्र0 विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी ने कहा कि आगरा में फैसिलिटी सेंटर खोला जाना चाहिये इसके लिये वह प्रयासरत हैं। यमुना में रबर चैक डैम बनाने के लिये उनकी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता हो चुकी हैं। शत प्रतिशत शीघ्र ही आगरावसियों को यमुना में रबर चैक डैम की सौगात प्राप्त होगी। इंटरनेशनल स्टेडियम हेतु बताया कि आगरा में स्टेडियम ग्रमीण क्षेत्रों में बनाया जायेगा। क्योंकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 7 किमी दूर अकोला व मलपुरा है अतः अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम अकोला व मलपुरा के मध्य बनाया जायेगा। उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को आगरा में रिबरफ्रंट बनाने हेतु अवगत कराया गया है जिससे आगरा में रात्रि प्रवास हेतु पर्यटक आकर्षित हो सके। चैम्बर को नये भवन हेतु भूमि दिलाने पर कहा कि वह चैम्बर के साथ सम्बन्धित विभाग व मंत्री के साथ वार्ता करने के लिये तत्पर है। माननीय विधान परिषद द्वारा आगरा में आईटी पार्क हेतु सकारात्मक रूख अपनाते हुए बताया गया कि उनके द्वारा इस सम्बन्ध में लखनऊ को आईटी मंत्री से श्षीघ्र ही वार्ता की जायेगी। लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के बारे में बताया कि यह प्रकरण माननीय मंत्री महोदय जी से संबन्धित है इसके लिये इस प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा जायेगा। ताज संरक्षित क्षेत्र के प्रति माननीय मुख्यमंत्री महोदय पूर्णत संवेदनशील है आगरा के प्रति उनके सकारात्मक रूख है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सकारात्मक कार्यवाही हेतु अच्छी टीम लगायी गयी है। शीघ्र ही अच्छे परिणाम आयेंगे।
माननीय विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी द्वारा चैम्बर द्वारा प्रेषित की गयी सभी समस्याओं को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनपर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, राजीव तिवारी, शलभ षर्मा, सदस्य गिरीश चंद गोयल, दिनेश कुमार जैन, विजय बंसल, नीतेश अग्रवाल, सुनील गोयल, सतीश अग्रवाल, मनोज बंसल, अशोक गोयल उपस्थित थे।


