
आगरा।गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प परिवार’ आगरा द्वारा 5 दिसम्बर शुक्रवार को पीएफए दयालबाग आगरा में गौ सेवा व सर्व पशु सेवा की गयी। यह जानवरों का अस्पताल है। यहाँ सभी घायल व असहाय जानवरों का इलाज किया जाता है, यह सब कार्य यहाँ की प्रमुख ऋचा गुप्ता द्वारा किया जाता है।
सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहाँ उपस्थित बीमार व घायल गौ माताओं को व वहाँ के अन्य जानवरों को भी चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी, टोस्ट, दूध, बाजरा, भुना चना, वन आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी गौ सेवकों द्वारा गौ माता व वहाँ के सभी जानवरों के लिए भोजन, दवाइयाँ, कम्बल, हीटर व गौ रक्षकों के लिए भी कपड़ों का प्रबंध किया गया। रितु गोयल, रचना कपूर, साक्षी शर्मा व संजय कुमार ने सब व्यवस्थाएँ सँभाली।
रीता शर्मा, सपना गोयल, रजनी अग्रवाल, विजय कपूर, आर के जैन, रीता जैन,आर के कपूर, अवधेश उपाध्याय, वंदना परिहार, एस.के बग्गा, पीयूष गर्ग, प्रतीक्षा गर्ग, मोंटी अग्रवाल, दीपा मित्तल, डॉ कल्पना पोरवाल, रेखा रानी, बब्बल परमार, आराधना श्रीवास्तव, राजकुमारी पाराशर, मीना सिंह, वीना कौशिक, नीनू सिंघल, डॉली अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रश्मि चोपड़ा, पूजा भूमिक, जगदीप कपूर, पूनम अग्रवाल, प्रभा गुप्ता, अनीता सान्याल, कीर्ति अग्रवाल, सीमा पांडे, ममता मित्तल, शालिनी गुप्ता, डॉ रचना अग्रवाल, संजीव गोयल, नीतू अग्रवाल, सभी का सहयोग रहा।
संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया कि गौसेवा में पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को हमेशा जागरूक किया जाता है व पानी व चाय के लिए प्लास्टिक के गिलास की जगह स्टील के गिलासों का प्रयोग होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी गौ सेवकों द्वारा सर्वाधिक कार्यशील गौ सेवक के रूप में अरविंद शर्मा जी को पटका व शील्ड देकर सम्मान किया गया।


