मनोहरपुर की एकलव्य वाटिका से निकलेगी निषाद समाज की शोभायात्रा

Spread the love

*महाराजा निषादराज शोभायात्रा में दिखेगी एकजुटता की झलक*

मनोहरपुर की एकलव्य वाटिका से निकलेगी निषाद समाज की शोभायात्रा

आगरा। महाराजा निषाद राज जयंती शोभायात्रा समिति की ओर से महाराजा निषादराज और महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को यह जानकारी बल्केश्वर रोड स्थित एकलव्य वाटिका में आयोजन समिति के पदाधिकारियो शोभायात्रा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन के दौरान दी।

 

अध्यक्ष अमर सिंह निषाद ने बताया कि 5 अप्रैल को मनोहरपुर स्थित एकलव्य वाटिका से दर्जनों झांकियों संग बैंडबाजे व ढोल नगाड़ो की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मनमोहक रूप में सजी झांकियों और भक्ति संगीत में झूमते गाते हज़ारो की संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में वृन्दावन के कलाकार शिव पार्वती और राधा-कृष्ण की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। शोभायात्रा का उद्द्घाटन विधायक छोटेलाल वर्मा करेंगे। इससे पहले 3 अप्रैल को आमंत्रण यात्रा निकाल कर शहर को आमंत्रित किया जायेगा।

 

संयोजक मोहन सिंह वर्मा व सह संयोजक नाथूराम वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य बच्चो को संस्कारवान बनाना और अपनी संस्कृति से अवगत करना है। यात्रा में सामाजिक एकजुटता की झलक दिखेगी। यात्रा से पहले दोपहर में विचार गोष्ठी और समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में शहर के लोगो से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर महामंत्री शांति प्रसाद निषाद, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह निषाद, सुंदर सिंह, ई. खूबीराम वर्मा, भगवान सिंह, सुन्दर सिंह, होतीलाल, ब्रजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रेम सिंह वर्मा, सवाई सिंह, शिशुपाल वर्मा, चेतन, वीरेंद्र, लाला आदि मौजूद रहे।

 

*पुष्प वर्षा कर होगा 14 स्थानों पर स्वागत*

महामंत्री शांति प्रसाद निषाद ने बताया कि शोभायात्रा एकलव्य वाटिका से शुरू होकर बल्केश्वर चौराहा, शनिदेव मंदिर, चांदनी चौक, साई मंदिर, कमला नगर टंकी से होते हुए मेन मार्किट, कावेरी कुञ्ज, सुभाष नगर, कर्मयोगी फुब्बारा, निषाद चौक से पुनः एकलव्य वाटिका पर समाप्त होगी। यात्रा का 14 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *