आरपीएफ आगरा फ़ोर्ट के द्वारा मानव तस्करी हेतु लेकर जाए जा रहे 06 नाबालिक बच्चों को सुरक्षित बरामद किया एवं 02 मानव तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आगरा।दिनांक 27.03.2026 को आरपीएफ पोस्ट – आगरा किला से ASI जे पी यादव, CT संजय सिंह व CT अनिल कुमार गौतम एवं BBA/UP के सहायक परियोजना अधिकारी-श्री ललित यादव ऑपरेशन आहट* के अंतर्गत टूंडला से आगरा किला सेक्शन गाड़ी संख्या – 15269 ( साबरमती जनसाधारण एक्स•) में *मानव तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान में मामूरशुदा थे की इसी दौरान गाड़ी संख्या – 15269 के सामान्य कोच संख्या SC-202797 में 06 नाबालिक बच्चे* दो अलग – अलग ग्रुप में संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए पाए जिनसे पूछताछ करने पर उक्त नाबालिक बच्चों द्वारा बताया गया कि *उन्हें बाल मजदूरी / मानव तस्करी के तहत गुजरात लेकर जाया जा रहा है* जिसके बदले ट्रेन में बैठने पर 500 से 700 रूपये प्रत्येक को एवं यात्रा टिकट का किराया व रास्ते में खाने पीने का ख़र्च का पैसा भी दिया गया है कि *उक्त नाबालिक बच्चों के बताए अनुसार उक्त कोच में ही दो व्यक्ति ( मानव तस्कर ) 1. चूमन कुमार 2. कमलेश्वर यादव व पता नीचे अंकित है को उक्त कोच से हिरासत में लिया गया* जिनके द्वारा भी दौराने पूछताछ उक्त 06 नाबालिक बच्चों को पैसे का प्रलोभन देकर गुजरात मजदूरी कराने/ मानव तस्करी हेतु लेकर जाना स्वीकार किए जाने पर गाड़ी के आगरा किला स्टेशन पहुंचने पर समय लगभग 17:15 बजे संरक्षण आरपीएफ लिया गया एवं आवश्यक *वैधानिक औपचारिकताओं उपरांत मय लिखित तहरीर के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना – आगरा को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जहां पर उक्त दोनों आरोपियों {मानव तस्करों} के विरुद्ध मु.अ.सं.- 0001/2026, अंतर्गत धारा 143(5) BNS पंजीकृत कर जाँच में लिया गया* है एवं 06 नाबालिक बच्चों को चाइल्ड लाइन आगरा के केस वर्कर श्री सनी कुमार कि निगरानी में सुरक्षित रखा गया है जिन्हे बाल कल्याण समिति / आगरा के समक्ष पेश किया जाएगा।
▪️ *प्रकरण पंजीकरण विवरण* :-
*एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना – आगरा* को सुपुर्द किए जाने पर *दोनों आरोपियों {मानव तस्करों} के विरुद्ध मु.अ.सं.- 0001/2026, अंतर्गत धारा 143(5) BNS पंजीकृत* किया गया है
▪️ *आरोपियों {मानव तस्करों} का नाम – पता* :-
1. *श्री चूमन कुमार* पुत्र सूरज साहनी, उम्र -28 वर्ष पता- गांव – मथरवा, टोला चकरपेता, थाना -फेनहारा, जिला – पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी), बिहार
2. *श्री कमलेश्वर यादव* पुत्र लाल बाबू यादव उम्र 35 वर्ष पता- गांव बूढनर महुआबा थाना- चिरैया, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतीहारी बिहार।
▪️ *नाबालिक बच्चों का नाम – पता* :-
1. *प्रेम कुमार* पुत्र शम्भू माझी, उम्र लगभग -16 वर्ष, ग्राम डेल्हो थाना मधुवन जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी बिहार
2. *मुकेश कुमार* पुत्र उपेन्द्र मांझी उम्र 12 वर्ष, ग्राम – डेल्हो थाना – मधुबन, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी, बिहार
3. *संदीप कुमार* पुत्र विकास मांझी, उम्र – 15 वर्ष लगभग, ग्राम – डेल्हो थाना – मधुबन, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी, बिहार
4. *मनु कुमार* पुत्र मटूकराय, उम्र – 15 वर्ष लगभग, गांव – बुधनर महुआबा, थाना – चिरैया, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी, बिहार
5. *आदित्य कुमार* पुत्र शैलेन्द्र राय,उम्र – 13 वर्ष लगभग, गांव – बुधनर महुआबा, थाना – चिरैया, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी, बिहार
6. *सुजीत कुमार* पुत्र राजेश्वर राय उम्र – 17 वर्ष लगभग, गांव – बुधनर महुआबा, थाना – चिरैया, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी, बिहार
▪️ *नाबालिक बच्चों की बरामदगी / आरोपियों की गिरफ़्तारी करने वाले स्टॉफ का विवरण* –
1. ASI/RPF/ AGRA FORT- J. P. Yadav
2. CT/RPF/AGRA FORT- Sanjay Singh
3. CT/RPF/AGRA FORT- Anil Gautam
4. Assistant Project Officer, BBA / UP – Sh. Lalit yadav


