आगरा नर्सरी एंड रिसर्च सेंटर में बिखरी ‘गुलाबी मौसम’ की छटा, 150 से अधिक फूलों की प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Spread the love

आगरा नर्सरी एंड रिसर्च सेंटर में बिखरी ‘गुलाबी मौसम’ की छटा, 150 से अधिक फूलों की प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

 

ताजनगरी के शाहगंज स्थित ‘दी आगरा नर्सरी एंड रिसर्च सेंटर’ में इन दिनों गुलाबी बसंत और मौसमी फूलों की अनुपम छटा बिखरी हुई है। नर्सरी में खिले रंग-बिरंगे और सुगंधित फूल न केवल राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए मानसिक शांति और आनंद का केंद्र भी बने हुए हैं।

 

नर्सरी की निदेशिका और पूर्व प्रमुख उद्यानविद जेड. एच. रिजवी की धर्मपत्नी श्रीमती शीरीन रिजवी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नर्सरी में 150 से अधिक फूलों की प्रजातियां मौजूद हैं।

इनमें मुख्य रूप से:

आइस प्लांट, पिटोनिया, वरबीना

कलेनला, कारनेशन, स्टार गेंदा

पैनजी, डॉग फ्लावर, स्वीट एलम

विलियम, डहेलिया (सिंगल एवं डबल), सालविया, फ्लोकस और सिनेरिया

जैसे मनमोहक पुष्प अपनी सुंदरता से वातावरण को महका रहे हैं।

 

तनाव मुक्त जीवन के लिए बागवानी जरूरी

 

श्रीमती रिजवी ने फूलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौसमी फुलवारी न केवल हमारे मन को प्रसन्नचित रखती है, बल्कि हमारे आसपास के वातावरण को सुंदर, स्वच्छ और संतुलित बनाने में भी सहायक होती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे तनाव मुक्त जीवन के लिए अपने घरों के बगीचों को इन मौसमी पौधों से सजाएं।

 

नर्सरी में प्रशिक्षण की सुविधा

 

प्रकृति प्रेमी न केवल यहाँ आकर इन पुष्पों का अवलोकन कर सकते हैं, बल्कि उन्हें घर पर लगाने और उनके रख-रखाव का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। नर्सरी में सदाबहार और मौसमी फूलों की उच्च गुणवत्ता वाली पौध भी उपलब्ध कराई जा रही है।