श्री महालक्ष्मी मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला माता को पहनाई पोशाक
श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल अगस्त में आयोजित करेगा पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव
दालबाटी सहभोज कार्यक्रम में आयोजकों ने दिया समरसता का संदेश

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में भव्य फूल बंगला एवं सहभोज का कार्यक्रम किया गया। माता महालक्ष्मी को आकर्षक मोतियों से जुड़ी पोशाक अर्पित की गई। इस मौके पर श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 16 वर्षों की भांति इस बार भी 17 वां जन्माष्टमी महोत्सव अगस्त के महीने में धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में छप्पन भोग, पोशाक यात्रा के साथ हजारों की तादाद में श्रद्धालु श्याम रसोई का आनंद लेंगे। 13 से 17 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में श्याम संध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां जन्माष्टमी महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाएंगी।
श्री महालक्ष्मी मंदिर पर आयोजित दालबाटी सहभोज कार्यक्रम में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
माता के फूल बंगला एवं पोशाक महोत्सव के उपरांत आयोजको ने आगामी जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस बार आयोजन को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए सभी भक्तमंडल से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों से विचार और सहयोग के लिए भी आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि भक्त मंडल के सहयोग से महोत्सव को और ज्यादा आकर्षक एवं भव्य बनाया जाएगा। आयोजक ट्रस्टी राम कपूर ने बताया कि इस बार भव्य पोशाक यात्रा के साथ छप्पन भोग और रासलीला का भी मंचन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव पर 10000 से ज्यादा लोगों के लिए श्याम रसोई में भोजन प्रसादी तैयार की जाएगी। सतीश कपूर और कपिल कपूर ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 वां जन्माष्टमी महोत्सव ब्रज की लीलाओं पर आधारित होगा। भगवान श्री कृष्णा और उनकी लीलाओं से जुड़ी हुई भव्य झांकियां आयोजन का आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
*इनकी रही मौजूदगी*
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मंदिर ट्रस्टी राम कपूर, सतीश कपूर और अपिल कपूर, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, दिलीप बंसल, संजीव रतन, अजय अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अंती गुप्ता, रोहित गोयल, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


