छत से गिरी महिलाः परिजन बोले-पुलिस जबरन करा रही घर खाली , छत से दिया धक्का, जमकर हंगामा!

Spread the love

छत से गिरी महिलाः परिजन बोले-पुलिस जबरन करा रही घर खाली , छत से दिया धक्का, जमकर हंगामा!


आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत कालिंदी विहार में एक महिला छत से गिर गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन मकान खाली कराने आई थी। पुलिस की खींचतान के कारण महिला छत से गिरी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप कि पुलिस ने उन्हें अस्पताल में मिलने तक नहीं दिया है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

आगरा के कालिंदी विहार के आयुष विहार में रहने वाली प्रेमलता एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करती हैं। उनके पति शिशुपाल भी मजदूरी करते हैं। आयुष विहार में उनका 50 वर्गगज का दो मंजिला मकान है। उनका कहना है कि 29 जून 2024 को उन्होंने अपने इस मकान का बैनामा बबली देवी के नाम किया था। बबली देवी ने बैनामा से पहले उन्हें 1.11 लाख रुपए दिए थे। बैनामा में 7.70 लाख रुपए का चेक खोला था। बबली देवी उसका भुगतान कराने को बैंक ले गईं। उस पर दोनों ओर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद बबली धोखे से चेक ले गई।
सीसीटीवी तोड़ने का आरोप

कुछ पुलिसकर्मियों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उनमें रिकार्डिंग के लिए चिप लगी थी। नेहा ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों से बचने के लिए नेहा छत की ओर भागी। छत पर पुलिसकर्मियों ने उससे खींचतान की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छत से फेंक दिया। शिशुपाल को पकड़कर गाड़ी में डाल लिया। थाने ले जाते समय उन्हें रास्ते में पीटा। महिला के चोटिल होने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद उसे कालिंदी विहार स्थित चौहान हास्पिटल में भर्ती करा दिया। महिला दो माह की समय उन्हें रास्ते में पीटा। महिला के चोटिल होने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद उसे कालिंदी विहार स्थित चौहान हास्पिटल में भर्ती करा दिया। महिला दो माह की गर्भवती बताई गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे पीड़िता से हॉस्पीटल में मिलने भी नहीं दिया।

डीसीपी घटनास्थल पहुंचे

मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसीपी छत्ता पियूषकांत राय मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी आक्रोश शांत नहीं हुआ तो डीसीपी सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहीं एसीपी का कहना है कि पुलिसकर्मी मुकदमे में बयान दर्ज करने पहुंचे थे। इस दौरान डरकर महिला छत से गिर गई है। अभी स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा से दीपक कुशवाह हिंदुस्तान वॉयस18 की रिपोर्ट