प्राचीन सीताराम मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव की उल्लासपूर्ण छटा

Spread the love

 

प्राचीन सीताराम मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव की उल्लासपूर्ण छटा

महिला समिति द्वारा आयोजित हुआ सांस्कृतिक उत्सव, स्वरूपों और मल्हारों ने बांधा समां

आगरा। वजीरपुरा स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में महिला समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के जीवंत स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मंदिर परिसर को हरित सजावट और रंग-बिरंगे झूलों से सजाया गया था। सावन के मल्हारों और लोकगीतों के साथ महिलाएं झूले पर झूलती रहीं और तीज के पारंपरिक उल्लास को जीवंत करती रहीं। सभी ने पारंपरिक परिधानों में उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रभा शर्मा, ममता उपाध्याय, सुजाता अग्रवाल, ममता गोयल, लता उपाध्याय, मीरा बघेल, मोहिनी प., मंजू उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, यशोदा पाल, तनु मिश्र, पूजा मिश्रा आदि ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

 

फ़ोटो कैप्शन वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में हरियाली तीज उत्सव का आनंद लेती प्रभा शर्मा, ममता उपाध्याय, सुजाता अग्रवाल, ममता गोयल, लता उपाध्याय, मीरा बघेल, मोहिनी, मंजू उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, यशोदा पाल, तनु मिश्र, पूजा मिश्रा आदि।