12 दिन सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार
मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा 22 सितम्बर को मुर्ति स्थापना के साथ होगा 12 दिवसीय भव्य आयोजन, कलकत्ता से मंगवाई गई 12 फुट ऊंची मातारानी का प्रतिमा

आगरा। नवदुर्गा के प्रथम दिन पड़वा को मूर्ति स्थापना के साथ तोता के ताल (फूल वाली मार्केट के सामने) पर 12 दिवसीय मां दुर्गा का भव्य दरबार व पण्डाल सजेगा। जहां प्रतिदिन चार आरती के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आज कलकत्ता से मंगवाई गई 15 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा को कैंट रेलवे स्टेसन से आयोजन स्थल पर भक्तजन नाचते गाते हुए मैटाडोर में रखकर पहुंचे। जहां पड़वा की प्रातः 22 सितम्बर को उन्हें विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया जाएगा।
यह जानकारी मां भगवती सेवा मण्डल के मुकेश कुशवाह व आकाश कुशवाह ने दी। बताया कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 9 बजे श्रंगार आरती, शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 11 बजे शयन आरती की जाएगी। 23 सितम्बर को भव्य पूल बंगला व 24 सितम्बर भक्तजनों द्वारा माता की भेटें, 25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकण्ड के पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विजर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पा4षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।


