
कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी प्रांगण में‘‘विश्व मृदा दिवस‘‘ के अवसर पर कृषक वैज्ञानिक संवाद एंव एक दिवसीय तिलहन मेला का हुआ आयोजन
*कृषि वेज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को तिलहनी फसलों तथा कृषि के बारे में दी गई जानकारी, समस्त कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के सम्बन्ध में दिलायी गयी शपथ*
*कृषि विभाग के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य परीक्षण प्रयोगशाला, जे0यू0एग्री साइन्स प्रा0लि0, दयाल फर्टिलाइजर प्रा0लि0 मेरठ, यारा फर्टिलाइजर, अलीगढ द्वारा मेला में स्थापित स्टालों पर उत्पादों एंव प्रसार से सम्बन्धित सामिग्री का किया गया वितरण*
आगरा-05.12.2025/आज कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी प्रांगण में‘‘विश्व मृदा दिवस‘‘ के अवसर पर कृषक वैज्ञानिक संवाद एंव एक दिवसीय तिलहन मेला आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य परीक्षण प्रयोगशाला, जे0यू0एग्री साइन्स प्रा0लि0, दयाल फर्टिलाइजर प्रा0लि0 मेरठ, यारा फर्टिलाइजर, अलीगढ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थापित स्टालों पर अपने से सम्बन्धित उत्पादों एंव प्रसार से सम्बन्धित सामिग्री का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में चैधरी बाबूलाल, माननीय विधायक, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र द्वारा धरती माता बचाओ अभियान के अन्तर्गत संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की गयी तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों/अधिकारियों/कर्मचारियों एंव कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी। श्री देवेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा, जनपद आगरा द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रयोग से होने वाले लाभों तथा रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया गया। श्री सतोंष कुमार सविता, संयुक्त कृषि निदेशक, आगरा मण्डल आगरा द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। श्री मोहन सिंह चाहर, किसान नेता द्वारा जैविक खेती एंव प्राकृतिक खेती करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही अनुरोध किया गया कि कृषकों की आय बढाने हेतु उनकी फसल का सही मूल्य कृषक को प्राप्त हो सके के बारे में प्रयास किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वेज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि की नवीनतम जानकारी प्रदान करते हुए तिलहनी फसलों पर प्रकाश डाला गया तथा मृदा नमूना किस प्रकार संग्रह किया जाये तथा ग्रहित नमूनों के परीक्षण उपरान्त दी जाने वाली जानकारियों का प्रयोग किस प्रकार किया जाये की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। अन्त में श्री मुकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, आगरा द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों एंव उपस्थित कृषकगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम में चैधरी बाबूलाल, माननीय विधायक, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्री देवेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा, जनपद आगरा, श्री संतोष कुमार सविता, संयुक्त कृषि निदेशक, आगरा मण्डल आगरा द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार, उप कृषि निदेशक,श्री विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी, आगरा, श्री मोहन सिंह चाहर, किसान नेता, श्री राजेन्द्र सिंह चैहान, समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र,बिचपुरी, एंव अन्य कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


