जन औषधि दिवस 2026 पर जागरूकता रैली का आयोजन

आगरा।संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी बल्केश्वर में जन औषधि दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा जन औषधि केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय पुरुषोत्तम खंडेलवाल ( विधायक उत्तरी विधानसभा क्षेत्र) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में महाविद्यालय सचिव श्री मनमोहन चावला, निदेशक रविकांत चावला, ट्रस्टी रचित कपूर, प्राचार्या डॉ० मोहिनी तिवारी, मानवेंद्र सिंह चौहान (वरिष्ठ विपणन अधिकारी जन औषधि परियोजना उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे।
रैली का उद्देश्य लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से आम जनता को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने लोगों को बताया कि भारत में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम” *जन औषधि* *सस्ती, भी भरोसेमन्द भी” सेहत की बात, बचत के साथ*” रखी गई है, जिसका उद्देश्य आम जनता को किफायती और प्रभावी दवाओं की जानकारी देना है।
रैली जन औषधि केंद्र से शुरू होकर बल्केश्वर क्षेत्र में निकाली गई, जहां लोगों को जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता और महत्व के बारे में जानकारी दी गई।


