डॉ एमपीएस ग्रुप की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन।

Spread the love

डॉ एमपीएस ग्रुप की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन।

 

डॉ एमपीएस ग्रुप शिक्षा के साथ संस्कृति, संस्कार और सामाजिक सरोकारों का केंद्र

आगरा।डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्यूशंस आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई I,II का सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन समारोह दिनांक 08/03/2026-14/03/2026 तक सिकंदरा स्थित श्री राम लाल वृद्धाश्रम में किया जा रहा है|

शिविर के आयोजन के लिए संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी छात्रों से सेवा, जागरूकता सामाजिक सरोकारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

शिविर का शुभारम्भ डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्यूशंस के प्रशासनिक निदेशक डॉ अनूप कुमार गोयल, अकादमिक निदेशक डॉ विक्रांत शास्त्री ने श्री राम लाल वृद्धाश्रम के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ अनूप कुमार गोयल ने सभी से अनुशासन और सदाचरण के साथ शिविर को सफल बनाने का आवाहन किया। डॉ विक्रांत शास्त्री ने सभी छात्रों से अपना श्रेष्ठ योगदान देने की अपील की।

मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी और बताया यह मैं नहीं तुम पर आधारित है।

उदघाटन के पश्चात छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर, तत्पश्चात कैम्पस में साफ-सफाई की | अंत में श्री शिवप्रसाद शर्मा ने सभी छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्कारित नागरिक बनने की सलाह दी|

सात दिवसीय दिन रात्रि विशेष शिविर में 100 स्वयंसेवक सात दिनों तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।