नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2026-27 हुआ सम्पन्न।  अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार बंसल हुए 558 मतों से विजय

Spread the love

नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2026-27 हुआ सम्पन्न।

अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार बंसल हुए 558 मतों से विजय।

उपाध्यक्ष पद के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग व नीतेश अग्रवाल हुए विजय।

कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय मित्तल हुए विजय।

 

आगरा।14 मार्च, 2026 को सुबह 10.30 बजे से अग्रवन, वाटर वर्क्स चौराहा, आगरा पर नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2026-27 चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

 

चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये कडा मुकाबला रहा। एक अध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार बंसल को 558 व मनोज कुमार गुप्ता को 539 वोट मिले। दो उपाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद गर्ग को 670 मत, नीतेश अग्रवाल 665 मत व गिरीश चंद गोयल को 367 मत मिले। एक कोषाध्यक्ष पद हेतु विनय मित्तल 623 मतों से विजय हुए व सतीश अग्रवाल को 472 मत मिले।

 

समूह संख्या 3 में राजेश अग्रवाल व राजकुमार भगत विजय रहे व समूह संख्या 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता विजय हुए। अन्य समूहों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जो इस प्रकार हैं।

ग्रुप 1- राकेश सिंघल, विवेक मित्तल, ग्रुप 2- संजीव गुप्ता, शलभ गर्ग, ग्रुप 4- गोमित जैन, कुलदीप कोहली, नारायन भरानी, रंजीत सामा, तरून अग्रवाल, ग्रुप 5- सुशील बंसल, विजय कुमार गुप्ता, गु्रप 6 अम्बुज गोयल, संजीव अग्रवाल, शम्भू अग्रवाल, विजय कुमार जैन, ग्रुप 7- अनूप गोयल। ग्रुप 8 – प्रशांत मित्तल, ग्रुप 10 – मोहित गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, ग्रुप 11 – अनिल अग्रवाल। ग्रुप 12 – मयंक अग्रवाल, सचिन सारास्वत, ग्रुप 13 – देवेन्द्र गोयल, डीजी मित्तल, मयंक अग्रवाल, विकास मित्तल, ग्रुप 14 – अनुज विकल।

 

चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।

 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे नेशनल चौंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अध्यक्ष महोदय ने चुनाव समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

चुनाव समिति में चुनाव समिति चेयरमैन मनीष अग्रवाल, कोचेयरमैन श्रीकिशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा अध्यक्ष पदेन सदस्य संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, अमर मित्तल, राजीव अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।