केपी मेडिकल इंस्टीट्यूट और नेशनल चैम्बर द्वारा लगाया गया फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प।

Spread the love

 

1. केपी मेडिकल इंस्टीट्यूट और नेशनल चैम्बर द्वारा लगाया गया फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प।

2. 40 से 45 के बीच के उम्र के लोग अपनी हार्ट स्क्रीनिंग करायें अवश्य – डा0 भल्ला।

3. स्वस्थ्य जीवन हेतु 10000 स्टेप चलना है अत्यन्त आवश्यक।

4 बैडमिंटन बहुत अच्छी एक्साइज नहीं – डा भानू प्रताप सालूजा।

5. तैराकी है सबसे अच्छा व्यायाम।

6. आगरा के लोगों में हार्ट एवं घुटनों की समस्या है ज्यादा।

7 शरीर को स्वस्थ रखने हेतु ले संतुलित आहार।

8. फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प में हॉस्पिटल द्वारा वितरित किये गये Privilege Card

आगरा।नेशनल चौम्बर द्वारा सदस्यों व उनके परिवार हेतु फ्री हेल्थ चौकअप का आयोजन पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा, सेंट जोन्स कॉलेज के पास, बाग मुजफ्फरखाँ रोड, आगरा में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता मंे किया गया जिसमें माननीय विधायक श्री पुरूषोतम खंडेलवाल जी के मुख्य अतिथ्यिय के रूप में उपस्थित रहे। फ्री हेल्थ चेकअप का शुभारम्भ प्रातः 10.00 बजे किया गया। फ्री हेल्थ चेकअप में लगभग 80-90 सदस्यों द्वारा अपना हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया गया।

 

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि पार्क गु्रप से आगरावासियों को बहुत अपेक्षा हैं और उम्मीद है कि अब आगरावासियों को सर्वोतम इलाज हेतु दिल्ली व जयपुर नहीं जाना पडे़गा।

नी एक्सपर्ट डा0 भल्ला ने कहा कि 40 से 45 के उम्र के व्यक्तियों को अपनी हार्ट स्क्रीनिंग अवश्य करायी जानी चाहिये क्योंकि इस इस उम्र में सबसे ज्यादा खतरा होता है। हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिये 10000 स्टेप प्रतिदिन चलना चाहिये। डा0 भल्ला द्वारा अनेक लाभकारी टिप्स के बारे में बताया गया।

 

एमएस (आर्थो) डा0 भानु प्रताप सालूजा जी ने बताया कि हार्ट और पैर का गहरा संबंध है। स्वस्थ जीवन के लिये बैडमिंटन बहुत ही अच्छी एक्साइज नहीं है। तैराकी सबसे अच्छा व्यायाम है। लोगों को टेस्टिंग से डरना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि आगरा के लोगों को हार्ट व घुटने की समस्या सबसे ज्यादा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये संतुलित आहार लिया जाना चाहिये।

 

केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा के डिप्टी सीईओ श्री रोहिताश सीके चौबे,द्वारा बताया गया कि यहाँ 24 घंटे चिकित्सा सुविधा विशेषज्ञ टीम के साथ उपलब्ध रहती है। वर्तमान में कैंसर रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिये हॉस्पिटल में मुँह के कैंसर के इलाज हेतु स्पेशल विशेषज्ञ टीम द्वारा इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध है। गौरतलव है कि यह हॉस्पिटल पार्क गु्रप द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसने मेडिकल के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा द्वारा सदस्यों को इलाज में छूट प्रदान करने हेतु Privilege Card भी प्रदान किया गया।

 

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल नेे कहा कि हम चाहते हैं कि आगरा मेडिकल टूरिज्म की राजधानी बने और पार्क गु्रप से इस क्षेत्र में हम सभी को बेहद उम्मीद है। आगरा में नी रिप्लेसमेंट बहुत ही किफायती वह उच्च स्तरीय हो सकेगा।

 

मुख्य अतिथि विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल द्वारा समापन के अवसर पर कहा कि आज का यह कैम्प बहुत ही सफल रहा और बड़ी संख्या में घुटनों के ऑपरेशन इसकी सफलता को दर्शाता है।

कैम्प का संचालन उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग द्वारा किया गया।

 

केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा से डिप्टी सीईओ श्री रोहिताश सीके चौबे, एचओडी रहीशवानी, डा0 भानू प्रातप सालूजा एमएस (आर्थो), फिजीशियान जनरल डा0 रवि कुमार जैन, डा0 विश्वा दीपक, बच्चों के डा0 प्रज्ञादेव, आँखों के डा0 डा0 फरह जावेद, डा0 नीरज जयंत, डा0 सुदेश मलानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 स्मिता नागर, डाइटिशियन शिवांगी तेलांग, अम्बानी गर्ग, संदीप मितल, ओपीडी मैनेजर, अमन चौधरी, अनुभा मितल, शेखर चौहान, सीनियर मैनेजर, सरिका चौहान, ओपीडी मैनेजर थे।

 

फ्री हेल्थ चैकअप में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सदस्य अपूर्व मित्तल, प्रशांत जैन, संजय अरोरा, अनूप मित्तल, रीतेश गुप्ता, रितु गर्ग आदि थे।