जीआईसी मैदान में सजेगी भीमनगरी- 2026,ग्यासपुरा क्षेत्र की बस्तियों में होगा विकास कार्य
विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी,जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के साथ आयोजन समिति की बैठक संपन्न,सौन्दर्यीकरण,विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को किया निर्देशित*

आगरा.25.03.2026.आज भीमनगरी समारोह के आयोजन एवं ग्यासपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित भीमनगरी व शोभायात्रा, विकास कार्यों को लेकर मा . विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी,जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, तथा समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में विकास कार्यों, साफ सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि शोभायात्रा नाला काजीपाड़ा से होकर गुजरती है, ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान सीवर एवं नालों का पानी विकास कार्यों को प्रभावित करता है। नगर निगम समय से पहले नालों की सिल्ट सफाई कार्य, जिससे अंतिम समय में समस्या न उत्पन्न हो। महामंत्री श्याम जरारी ने नाला काजीपाड़ा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पार्क तथा अन्य मरम्मत, सौंदर्यीकरण कार्य, साथ ही 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर नाला काजीपाड़ा, चक्की पाट सहित मेला स्थलों पर सफाई, सड़क मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने पर बल दिया।क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि इस वर्ष ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी जीआईसी मैदान में आयोजित की जा रही है। क्षेत्र के शिब्द साहनी नगर, सागर वाली गली, पृथ्वीनाथ, तमोली पाड़ा, प्रकाश नगर, रामनगर, चन्दन नगर, नगला गंगाराम, प्रेम नगर सहित 12 मोहल्लों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां नगर निगम द्वारा शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कराए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गलियों एवं नालियों के निर्माण कार्य समय रहते पूर्ण करने की मांग रखी। महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि दोहराव से बचते हुए गुणवत्तापूर्ण विकास हो सके। साथ ही क्षेत्र के सामुदायिक आंबेडकर भवनों पर रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव रखा।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से टोरेंट पावर कंपनी शोभायात्रा मार्ग एवं भीमनगरी क्षेत्र में विद्युत तारों व्यवस्थित करने,फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित समन्वय रखा जाए, ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग संयुक्त सर्वे कर वास्तविक आवश्यकताओं की योजना तैयार कर ससमय विकास कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वहीं ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी को आयोजन समिति के केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक श्री करतार सिंह भारतीय,अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति ग्यासपुरा के अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह, संजय सिंह, अजय राना, वीर प्रकाश बंटी और रविशंकर ने प्रस्तावित विकास कार्यो की सूची पुस्तिका सौंपी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने भीमनगरी एवं शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मा विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
………………….
जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा प्रसारित।


