दक्ष कन्या माँ भगवती शोभायात्रा का हुआ भव्य सम्मान संजय प्लेस में गूंजा श्रद्धा और संस्कृति का संदेश

Spread the love

दक्ष कन्या माँ भगवती शोभायात्रा का हुआ भव्य सम्मान

संजय प्लेस में गूंजा श्रद्धा और संस्कृति का संदेश

आगरा। शांति संदेश सेवा समिति द्वारा दक्ष कन्या माँ भगवती शोभायात्रा के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन संजय प्लेस स्थित मंच पर किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

समिति के अध्यक्ष बंटी प्रजापति ने बताया कि 30वीं नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से निकलने वाली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में इस वर्ष विशेष आकर्षण देखने को मिला। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी-देवताओं की 75 से अधिक भव्य और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। समारोह के दौरान शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहयोगियों, कलाकारों और आयोजकों को मंच पर बुलाकर स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

महासचिव विशाल प्रजापति ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। साथ ही, नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि वे अपनी विरासत को समझें और आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में संरक्षक रमेशचंद प्रजापति, विजय प्रजापति, इ. धर्मेंद्र प्रजापति, रवि प्रजापति,दताराचंद प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विनोद कुशवाह, रोनित प्रजापति, सोनू कुशवाह, रवि प्रजापति, शुभम प्रजापति, पवन प्रजापति, दीपेश प्रजापति, आशीष प्रजापति, निक्की, साहिल, प्रतीक, विजय आदि मौजूद रहे।