युवराज अंबरीश पाल सिंह ने बुलंद किया शिक्षा सुधार का संकल्प, आगरा खंड एमएलसी चुनाव हेतु साझा किया ‘विजनरी विजन’

Spread the love

युवराज अंबरीश पाल सिंह ने बुलंद किया शिक्षा सुधार का संकल्प, आगरा खंड एमएलसी चुनाव हेतु साझा किया ‘विजनरी विजन’

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के आगामी ‘आगरा खंड स्नातक’ निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अवागढ़ रियासत के गुवराज अंबरीश पाल सिंह ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा नीति में आमूल-चूल परिवर्तन का आह्वान किया है।

 

युवराज अंबरीश पाल सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वर्तमान शैक्षणिक ढांचे को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने शिक्षा से सशक्तिकरण के अपने विजनरी मिशन के तहत स्कूलों के विकास और नीतिगत सुधारों पर जोर दिया।

 

युवराज अंबरीश पाल सिंह फिरोजाबाद क्षेत्र के जन कल्याण इंटर कॉलेज, लालपुर, शिकरारी, गायत्री पब्लिक स्कूल, रामगढ़, दीप सिंह इंटर कॉलेज, रजावली, आनंद परिसक स्कूल, रजावली, जवाहरलाल इंटर कॉलेज, रतीगढी, राणा प्रताप सिसोदिया इंटर कॉलेज, भीड़ेला तथा राम सिंह महाविद्यालय नगला बीच में व्यक्तिगत रूप से जनसम्पर्क किया और बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों से संवाद किया।

 

अंबरीश पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में विद्यालयों को केवल डिग्री देने वाले केंद्र से ऊपर उठकर कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित होना होगा। उनके विजन में शामिल हैं जैसे कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास की सुविधा, शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और उनके सम्मान की रक्षा, पाठ्यक्रम में तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा का समावेश।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, स्नातकों और शिक्षक समुदाय को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

श्री धर्मेन्द्र सिंह (चेयरमैन, रामसिंह महाविद्यालय), प्रो. बी. पी. सिंह (प्राचार्य, राम सिंह महाविद्यालय), विवेक प्रताप सिंह (प्रधानाचार्य, जनकल्याण इण्टर कॉलेज शिकरारी), श्री प्रबल प्रताप (राइजिंग किड्स इण्टरनेशनल एकेडमी), श्री रनवीर सिंह (प्रधानाचार्य, माता गायत्री पब्लिक स्कूल), श्री राकेश कुमार (प्रबंधक, माता गायत्री पब्लिक स्कूल), श्री सुरेश पाल सिंह (प्रधानाचार्य, आनंद पब्लिक स्कूल), श्री जबर सिंह (प्रबंधक, आनंद पब्लिक स्कूल), श्री गिरीश चन्द्र शर्मा (प्रधानाचार्य, दीप सिंह इण्टर कॉलेज), श्री सत्य कुमार (प्रधानाचार्य, जवाहर सिंह इण्टर कॉलेज), श्री विनोद प्रताप सिंह (प्रबंधक, जवाहर सिंह इण्टर कॉलेज), डॉ. राजपाल सिंह चौहान (प्रधानाचार्य, राणा प्रताप सिंह शिशौदिया इण्टर कॉलेज). कॉलेज), श्री वेदप्रकाश (उप-प्रधानाचार्य, राणा प्रताप सिंह शिशीदिया), प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह (निदेशक, आर.बी.एस. इंजीनियरिंग टैक्निकल कैम्पस), प्रो. निशान्त चौहान (राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय), डॉ. दिनेश मिश्र (वैज्ञानिक, के.वी.के.), प्रो. डी. एस. यादव आदि उपस्थित रहे।