एमएलसी प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने एटा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मांगा समर्थन, शिक्षकों ने दिया जीत का भरोसा’
न
एटा। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी ‘अम्बरीश पाल सिंह ने सोमवार को एटा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सघन जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सदन में उठाने का संकल्प लिया। अम्बरीश पाल सिंह ने अपने काफिले के साथ एटा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज, एटा, श्री भगवान शिव महाविद्यालय, एटा, आईडीयल पब्लिक स्कूल, प्रकाश महाविद्यालय, एटा।
प्रचार के दौरान सभी महाविद्यालयों के शिक्षक मतदाताओं ने अम्बरीश पाल सिंह का भव्य स्वागत किया। शिक्षकों ने एक स्वर में उनकी कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने और भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

मतदाताओं को संबोधित करते हुए अम्बरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज की रीढ़ हैं, लेकिन आज वे अपनी बुनियादी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सदन में आपकी आवाज को मजबूती से बुलंद करना है। एटा के शिक्षकों ने जो स्नेह और अटूट विश्वास मुझ पर जताया है, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।
इस अवसर पर प्रो. बी.बी.एस. परिहार, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रो० प्रवेश पाण्डेय, दुलारे सिंह भदौरिया, डॉ. सुरेश बाबू, इं० अजीत शर्मा, संतोष चौहान, अनुपम शर्मा, राम मिश्रजी, एम.एस. चन्द्रवरिया, डॉ. निशान्त चौहान, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ. डी.एस. यादव, पूनम सिंह, प्रेमपाल सिंह चौहान, राकेश भारद्वाज, संजीव कुमार पचौरी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान भारी संख्या में स्नातक मतदाता, प्रबुद्ध वर्ग, स्थानीय नेता और समर्थक भी उपस्थित रहे।


