गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प परिवार’ आगरा द्वारा 16 अप्रैल बृहस्पतिवार को पीएफए दयालबाग आगरा में गौ सेवा व सर्व पशु सेवाकी गयी। यह जानवरों का अस्पताल है। यहाँ सभी घायल व असहाय जानवरों का इलाज किया जाता है, यह सब कार्य यहाँ की प्रमुख ऋचा गुप्ता द्वारा किया जाता है।

आगरा। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहाँ उपस्थित बीमार व घायल गौ माताओं को व वहाँ के अन्य जानवरों को भी चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी, टोस्ट, दूध, बाजरा, भुना चना, वन आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी गौ सेवकों द्वारा गौ माता व वहाँ के सभी जानवरों के लिए भोजन, दवाइयाँ, व गौ रक्षकों के लिए भी कपड़ों का प्रबंध किया गया। साथ ही वहाँ कार्य में लगे सभी रक्षको का सम्मान किया गया। रितु गोयल, रचना कपूर, साक्षी शर्मा व मोंटी अग्रवाल ने सब व्यवस्थाएँ सँभाली।
राकेश शुक्ला, रीता शर्मा, श्रुति सिन्हा, प्रतिक्षा गर्ग, डॉ अरुणा भार्गव, दिनेश भार्गव, अखिलेश पांडे, कुमुद पांडे, एस.के बग्गा, दीपा मित्तल, ऋचा गोयल, सुभाष गोयल, संजय कुमार, भावना खत्री, आराधना श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मीना सिंह, नीलम गुप्ता, अनीता गुप्ता, केबी गुप्ता, रीता अग्रवाल, पूजा भूमिक, अनीता सान्याल, अनिल सान्याल, आशा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, डॉ रचना अग्रवाल, गीता मयंक, अंजू जिंदल, मोनिका खत्री, शिखा अग्रवाल, पदम गौतम, संजीव गोयल, नीतू अग्रवाल, सभी का सहयोग रहा।
संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया कि गौसेवा में पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को हमेशा जागरूक किया जाता है व पानी व चाय के लिए प्लास्टिक के गिलास की जगह स्टील के गिलासों का प्रयोग होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी गौ सेवकों द्वारा सर्वाधिक कार्यशील गौ सेवक के रूप में अवधेश उपाध्याय को पटका व शील्ड देकर सम्मान किया गया।


