आगरा मेट्रो: सिंगल पिलर तकनीक के जरिए दूसरे कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन ले रहे आकार

Spread the love

आगरा मेट्रो: सिंगल पिलर तकनीक के जरिए दूसरे कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन ले रहे आकार

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सिंगल पिलर तकनीक के जरिए ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इस तकनीक के जरिए मीडियन में पिलर का निर्माण कर ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जा सकेगा।

 

बता दें कि शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले एमजी रोड से होते हुए दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि मेट्रो अलाइनमेंट जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

 

पारंपरिक तौर पर तीन ग्रिड में पिलर का निर्माण कर ऐलिवेटिड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाता है। इस तकनीक में पहले तीन ग्रिड में स्टेशन के आकार के अनुसार पिलर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद प्रत्येक ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कर कॉनकोर्स एवं उसके प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण किया जाता है। (यूपी मेट्रो द्वारा कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का प्रयोग किया जाता है)। वहीं, सिंगल पिलर तकनीक में एक ग्रिड (मध्य ग्रिड) में ही पिलर्स का निर्माण कर स्टेशन तैयार किया जाता है।

सिंगल पिलर तकनीक के स्टेशन निर्माण हेतु पिलर पर पहले कॉनकॉर्स निर्माण हेतु एक लंबी बीम (क्रॉस आर्म) राखी जाती है, इसके बाद प्लेटफॉर्म तल का निर्माण किया जाता है।

 

भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह तकनीक बेहद कारगर रहती है, क्योंकि इस तकनीक के प्रयोग से न सिर्फ कम जगह में आसानी से निर्माण होता है बल्कि इससे ट्रैफिक भी कम प्रभावित होता है। इसके साथ ही भविष्य में यदि सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी कोई बाधा नहीं आती है एवं कॉरिडोर भी बेहद आकर्षक दिखता है।

 

बता दें कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में कुल 15 ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इस कॉरिडोर की मदद से यमुनापार क्षेत्र के निवासी आसानी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित शहर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आ जा सकेंगे। इस कॉरिडोर में निम्न मेट्रो स्टेशन होंगे-

1. आगरा कैंट

2. सदर बाजार

3. प्रतापपुरा

4. कलैक्ट्रेट ( फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क)

5. आगरा कॉलेज

6. हरीपर्वत

7. संजय प्लेस

8. एमजी रोड

9. सुलतानगंज

10. कमला नगर

11. रामबाग

12. फाउंड्री नगर

13. आगरा मंडी

14. कालिंदी विहार

 

*जनसंपर्क विभाग*

*उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड*