भारत विकास परिषद नवज्योति ने रोपे 51 फलदार एवं छायादार पौधे हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमला नगर मेन मार्केट स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 51 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण की नींव भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल और सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद नवज्योति सामाजिक एवं सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी निरंतर जागरूकता अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी उपयोगी होगा।
कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला सहभागिता मंजू गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एड अनुराग भटनागर, मोहित अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, दीपक भार्गव, अनिल गुप्ता, अमित गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, भावना भार्गव, गिरिजा चौहान, एनएस चौहान आदि उपस्थि
त रहे।


