एसपी सिंह बघेल ने मिलनी कर किया अयोध्यावासियों का सम्मान

Spread the love

एसपी सिंह बघेल ने मिलनी कर किया अयोध्यावासियों का सम्मान

आगरा। आज वैदेही की विदाई के साथ जनकपुरी महोत्सव का समापन भी हो गया। मायके पक्ष की ओर से केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व मधु बघेल ने राजा जनक व रानी सुनयना (प्रमोद वर्मा व मंजु वर्मा) ने भागवान राम संग तीनों भाईयों व अयोध्यावासियों की मिलनी कर जनकदुलारी जानकी की बारी मन से विदाई की। राजा दशरथ के पैर छुए और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल से गले मिलकर विदाई ली। इस अवसर पर मधु बघेल ने भक्तिमय गीत भी सुनाया।
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। एसपी सिंह बघेल व पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव की तारीफ करते हुए श्रद्धालुओं को अगले वर्ष जनकपुरी महोत्सव को और भव्य बनाने का आश्वासन दिया। इस वसर पर विधायक योगेन्द्र उपाध्याय बी मौजूद थे।