आईसीएसआई (ICSI) आगरा शाखा द्वारा ‘उमंग भरा खेल दिवस’ आयोजित  

Spread the love

 

“ना हारना जरूरी है,

ना जीतना जरूरी है,

ये जिंदगी एक खेल है,

इसे खेलना जरूरी है।”

 

आईसीएसआई (ICSI) आगरा शाखा द्वारा ‘उमंग भरा खेल दिवस’ आयोजित

 

आगरा, 08.03.26 — द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की आगरा शाखा द्वारा आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सीएस छात्रों के लिए ‘उमंग भरा खेल दिवस’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के तनाव और व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता को बढ़ावा देना था।

 

आयोजन के मुख्य आकर्षण :

सुबह की शुरुआत बैडमिंटन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा 100 मीटर रेस, क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने भी सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार किया।

 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि रिदम गर्ग उपस्थित रहे। इसके साथ ही आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक, कार्यक्रम समन्वयक सीएस तरुण रावत, तथा सीएस रितिका, सीएस अनुप्रिया, सीएस राहुल एवं सीएस अंकुर सहित अन्य सीएस सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि सीएस छात्रों के बीच नेटवर्किंग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करना था।